{"_id":"5be09fa8bdec2269637c24c1","slug":"ramgopal-bjp-is-doing-politics-on-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर पर राजनीति कर रही भाजपा : रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर पर राजनीति कर रही भाजपा : रामगोपाल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भाजपा पर राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। एक कार्यक्रम के सिलसिले में सोमवार को प्रयागराज आए रामगोपाल ने कहा कि भाजपा ने भगवान राम को वोट बैंक बना दिया है। वह हर चुनाव से पहले राम मंदिर का मुद्दा उठाती है।
एक सवाल के जवाब में सपा नेता ने कहा कि राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सभी जानते हैं कि राम मंदिर पर न तो कानून बन सकता है और न ही अध्यादेश लाया जा सकता है, लेकिन सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा यह मुद्दा उठा रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। फैसला जो भी हो उसे सभी स्वीकार करें। अयोध्या में मस्जिद बनने पर हिंदुओं के असहिष्णु होने के केंद्रीय मंत्री उमा भारती के बयान पर रामगोपाल ने कहा कि मस्जिद गिरने के मामले में भी फैसला आने वाला है। उमा भारती को यह भी समझ लेना चाहिए। सपा नेता ने कानून व्यवस्था और विकास के नाम पर भी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा। उनका कहना था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। महंगाई से लोग परेशान हैं। उन्होंने भाजपा के विकास को भी झूठा बताया।
इससे पहले बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में लोगों का नाम जुड़वाने तथा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। उन्होंने पूर्व विधायक महेश नारायण सिंह की स्मृति में खुले आंख के अस्पताल का उद्घाटन किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। इस दौरान सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, पूर्व विधायक प्रशांत सिंह, हरिनारायण सिंह, नरेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तिखार हुसैन, पंधारी यादव, दान बहादुर सिंह मधुर आदि मौजूद रहे।