फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ramadalas started from Allahapur

अल्लापुर से शुरू हुआ रामदलों का सिलसिला

Tue, 26 Sep 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 26 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ramadalas started from Allahapur
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बाघंबरी क्षेत्र श्री रामलीला कमेटी, भारद्वाजपुरम की ओर से नवरात्र की पंचमी सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम राम की शोभायात्रा निकाली गई। मोहक मुद्राओं में लुभाते राम-लक्ष्मण हाथी पर सजे चांदी के हौदे पर विराजमान थे तो सुसज्जित रथों पर अन्य राजकुमार, राजागण बैठे। अल्लापुर के रामदल के साथ ही रामदलों का सिलसिला भी शुरू हुआ।
विज्ञापन


परंपरागत रूप से मठ बाघंबरी गद्दी में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने भगवान राम की आरती उतार करके दल को रवाना किया। दल बाघंबरी गद्दी, पुलिस चौकी, मटियारा रोड, अलोपीबाग तिराहा, दारागंज तिराहा, बाघंबरी गद्दी मार्ग होता हुआ सब्जी मंडी के पास पहुंचकर समाप्त हुआ। सड़क के दोनों ओर खड़े होकर लोगों ने दोनों भाइयों को नयनभर निहारा।
विज्ञापन


हाथी, घोड़ा, डीजे बैंड, पताका के संग निकले रामदल में रामकथा के विविध प्रसंगों एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान पर आधारित 15चौकियां भी शामिल थीं। पूरा क्षेत्र बिजली की रंगीन रोशनी से जगमगाया। दल को रास्ते में कई जगह रोककर आरती पूजन किया गया। आरंभ में तुलसी मंच पर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने आरती पूजन किया और दशहरा पर्व महोत्सव सकुशल संपन्न होने का आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदल में अध्यक्ष सुधीर द्विवेदी, रामाश्रय दुबे, लालता प्रसाद पांडेय, फूलचंद्र दुबे, यदुनाथ द्विवेदी, सुरेंद्र पाठक, कुंजबिहारी मिश्रा, प्रेमचंद्र पांडेय, विधायक हर्ष बाजपेयी, विनोद चंद्र दुबे, डा. एसएल ओझा, नागेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, राजेंद्र तिवारी दुकान जी, प्रवीन कुमार धुन्नू, दिलीप पासी, सत्यप्रकाश मिश्रा आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए।


श्री सिविल लाइंस रामलीला समिति की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस का रामदल निकाला जाएगा। हाईकोर्ट हनुमान मंदिर पर आरती पूजन के बाद रामदल रात 10 बजे रवाना होगा। रात 8.30 बजे आरती न्यायमूर्ति अरुण टंडन करेंगे। इससे बाद सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर कमिश्नर आशीष कुमार गोयल  डीएम संजय कुमार, एस.एस.पी आनंद कुलकर्णी पूजन करके मेले का उद्घाटन करेंगे। अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे के मुताबिक  दल में हाथी, घोड़ा ऊंट, बैंडबाजा और दर्जन भर कलात्मक चौकियां शामिल होंगी। रामदल केपूरे रास्ते को रोशन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed