फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram temple issue at crucial juncture says mohan bhagwat

राम मंदिर बनने तक हिंदू चैन से नहीं रहेगा: विहिप

Sat, 02 Feb 2019 05:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Feb 2019 05:47 AM IST
विज्ञापन
Ram temple issue at crucial juncture says mohan bhagwat
Mohan Bhagwat in Dhrma sansad - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद ने संकल्प लिया है कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन जाता, हिंदू न तो खुद चैन से बैठेगा और न दूसरों को चैन से रहने देगा। कुंभ मेले में आयोजित धर्म संसद में विवादित ढांचे पर शीर्ष अदालत में फैसला देने में देरी को लेकर आलोचना भी की गई। इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या मसला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है इसलिए राम मंदिर निर्माण की मुहिम चला रहे लोगों को सतर्कता से कदम बढ़ाना चाहिए। 

विज्ञापन


कुंभ मेले में विश्व हिंदू परिषद की बैठक के आखिरी दिन भागवत ने कहा कि मंदिर निर्माण की प्रक्रिया अपने आखिरी दौर में है, लिहाजा आंदोलन से जुड़े लोगों को अब अपने लक्ष्य से नहीं भटकना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने अपील की कि इस बारे में लोगों को भी बताना होगा और जरूरत पड़ी तो गुस्सा भी जाहिर करना होगा। हम छह महीने तक इंतजार करेंगे लेकिन इसके बाद हमें सुनिश्चित करना होगा कि मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाए। राम मंदिर पर किसी तरह के आंदोलन का असर आगामी लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed