फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram Mandir: Dukan jiare appealing to people to light Ram Jyoti by keeping the figure of Ram Mandir

राम मंदिर : सिर पर राम मंदिर की आकृति रख लोगों से राम ज्योति जलाने की अपील कर रहे दुकानजी

Sun, 07 Jan 2024 06:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 06:25 PM IST
सार

समाजसेवी राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ दुकानजी अपने अंदाज में ही लोगों को प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह अयोध्या जाने वाले लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि अपने आसपास के मंदिर में ही दीप जलाकर उत्सव मनाएं। 

विज्ञापन
Ram Mandir: Dukan jiare appealing to people to light Ram Jyoti by keeping the figure of Ram Mandir
प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाने के लिए लोगों को जागरूक करते समाजसेवी दुकानजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव हर लोग अपने अपने तरीके से मना रहे हैं। पूजित अक्षत कलश की यात्रा निकालकर जहां विहिप, बजरंग दल और आरएसएस के लोग लोगों को रामज्योति जलाने का आग्रह कर रहे हैं, वहीं प्रयागराज के समाजसेवी दुकानजी कुछ अलग तरीके से ही उत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। दुकानजी भगवान राम की मूर्ति और मंदिर का प्रतीक अपने सिर पर रखकर भ्रमण कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

वह 22 जनवरी को अयोध्या जाने वाले भक्तों को अपने आसपास के मंदिरों में ही पूजन अर्चन और ज्योति जलाने के लिए आग्रह कर रहे हैं। वह अधिक से अधिक लोगों से मंदिरों में राम जप और कीर्तन करे का आग्रह कर रहे हैं। राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ दुकानजी अपने तरीके से लोगों को रामलला का उत्सव मनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह अधिक से अधिक लोगों से प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed