फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram Katha: Deputy CM Brijesh Pathak seeks blessings of Padma Shri Swami Rambhadracharya

रामकथा : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पद्मश्री स्वामी रामभद्राचार्य का लिया आशीर्वाद

Fri, 07 Oct 2022 05:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Oct 2022 05:44 PM IST
सार

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का शुक्रवार को प्रयागराज में होटल कान्हा श्याम में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रयागराज पहुंचने पर पाठक सबसे पहले मेजा रोड पहुंचे और रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Ram Katha: Deputy CM Brijesh Pathak seeks blessings of Padma Shri Swami Rambhadracharya
Prayagraj News : मेजा में जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेजा रोड पर चल रही रामकथा में पहुंचकर पद्मश्री जगदगुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया। वह करीब आधे घंटे तक उनके सानिध्य में रहे और चरण पकड़कर उनका आशीर्वाद लिया। डिप्टी सीएम के आने की खबर से प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सुबह से ही तैयारियां चल रही थीं। मेजा रोड पर चार दिनों से रामकथा का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में श्रोता पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन



डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का शुक्रवार को प्रयागराज में होटल कान्हा श्याम में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रयागराज पहुंचने पर पाठक सबसे पहले मेजा रोड पहुंचे और रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया। उनके साथ शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी सहित तमाम नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन

दिनचर्या ठीक होने से ही सही होंगे कार्य- रामभद्राचार्य
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आज की कथा में कहा कि आज के परिवेश में लोगों की दिनचर्या काफी बिगड़ चुकी है। जिसके कारण कई तरह की परेसानी भी लोगों को घेर रखी है। हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिसकी दिनचर्या ठीक नहीं होगी, उसका कोई भी कार्य ठीक नहीं हो सकता। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के बाल्याकाल की लीलाओं का भी वर्णन किया। मेजारोड में चौथे दिन पद्मविभूषण रामभद्राचार्य ने भगवान श्रीराम के  वाल्यकाल का बखान करते हुए कहा कि करतल बान धनुष अति सोहा, देखत रूप चराचर मोहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed