फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rakesh Pandey Encounter: Prayagraj police also announced a reward of 50 thousand on Rakesh Pandey alias Hanuman Pandey

Rakesh Pandey Encounter: प्रयागराज पुलिस ने भी राकेश पांडेय उर्फ हनुमान पांडेय पर घोषित किया था 50 हजार का इनाम

Mon, 10 Aug 2020 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Aug 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Pandey Encounter: Prayagraj police also announced a reward of 50 thousand on Rakesh Pandey alias Hanuman Pandey
Rakesh Pandey encounter - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर में मारे गए भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी मुख्तार अंसारी और मन्ना बजरंगी के करीबी शूटर राकेश पांडेय उर्फ हनुमान पांडेय के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। सबसे पहले उसका नाम दिलीप मिश्रा मामले में सामने आया था। 

विज्ञापन


बता दें कि 28 मई 2020 को पुलिस ने खान मुबारक गैंग के शार्प शूटर अखंड प्रताप सिंह उर्फ नीरज सिंह को चाका के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा के कॉलेज से गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि दिलीप मिश्रा ने पैसे के लेनदेन को लेकर चल रही खुन्नस के चलते एक प्रापर्टी डीलर की हत्या के लिए नीरज सिंह को अपने कॉलेज में शरण दी थी।

विज्ञापन

Rakesh Pandey Encounter: Prayagraj police also announced a reward of 50 thousand on Rakesh Pandey alias Hanuman Pandey
prayagraj news: Dilip Mishra - फोटो : prayagraj

दिलीप ने प्रापर्टी डीलर की हत्या के लिए नीरज को पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने छापा मारकर नीरज सिंह के साथ दिलीप मिश्रा के पुत्र शुभम मिश्रा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सूत्रों के अनुसार दिलीप मिश्रा अपने करोड़ों रुपये डूबने के चलते प्रॉपर्टी डीलर से खफा था। प्रापर्टी डीलर के भाजपा और संघ से जुड़े होने के चलते उसे लगा कि उसका पैसा डूब जाएगा तो उसने प्रापर्टी डीलर को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। पुलिस ने नीरज सिंह की गिरफ्तारी के बाद इसका दावा किया था।

Rakesh Pandey Encounter: Prayagraj police also announced a reward of 50 thousand on Rakesh Pandey alias Hanuman Pandey
prayagraj news: Dilip Mishra - फोटो : prayagraj

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी से जुड़े दिलीप मिश्रा ने तकरीबन एक करोड़ रुपये की रकम जमीन के कारोबार में इस धंधे से जुड़े लोगों के जरिए लगाई थी। वो सारी रकम उसकी डूब गई थी। करीब चार साल पहले पैसे लेने वालों ने दिलीप मिश्रा से दूरी बनानी शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार पुलिस को दिए गए बयान में दिलीप मिश्रा ने बताया कि जब उसने अपना पैसा मांगना शुरू किया तब तक में प्रदेश में सरकार बदल चुकी थी और सत्ता पक्ष से जुड़े होने की वजह से पैसे लेने वालों ने धमकाना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

Rakesh Pandey Encounter: Prayagraj police also announced a reward of 50 thousand on Rakesh Pandey alias Hanuman Pandey
prayagraj news: shooter Neeraj Singh - फोटो : prayagraj
अपनी इतनी बड़ी रकरम डूबती देख दिलीप मिश्रा ने बदला लेने की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक दिलीप मिश्रा ने उसी पैसे का बदला लेने के लिए मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े हनुमान पांडेय उर्फ राकेश पांडेय से संपर्क साधा। हनुमान उर्फ राकेश पांडेय के जरिए ही दिलीप मिश्रा सुल्तानपुर के एक लाख के इनामियां नीरज उर्फ अखंड प्रताप के संपर्क में आया। हनुमान पांडेय ही लाक डाउन के दौरान नीरज सिंह को लवायन लेकर आया और यहां पर दिलीप मिश्रा के कालेज में रखवाया था। सूत्रों के मुताबिक यहां के दोनों प्रापर्टी डीलरों के हत्या की सुपारी पांच लाख में दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed