Raju Srivastav Death : हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव को कायस्थ पाठशाला ने दी श्रद्धांजलि
कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा की दुनिया को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव आज हम सबको रुला कर चले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्रनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक शोकसभा प्रधान कार्यालय में 22 सितंबर 2022 को दोपहर 3:00 बजे प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर आयोजित की गई।
कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने शोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव आज हम सबको रुला कर चले गए। अपने बलबूते पर मेहनत कर उन्होंने इस मुकाम को पाया था। राजू श्रीवास्तव टेलीविजन पर अपनी मौलिक कॉमेडी के साथ आए जो आम आदमी की मुश्किलों और रोजमर्रा की घटनाओं पर आधारित थी।
शादी से नाराज फूफा हो या मुंबई की लोकल ट्रेन पर सफर करता आम आदमी या सिनेमा हॉल में फिल्म देखते गजोधर भैया, पुत्तन या मनोहर यह सब हमारी वास्तविक जिंदगी का हिस्सा थे। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और लालू प्रसाद की मिमिक्री ने ही उन्हें खास पहचान दी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोकसभा में चौधरी राघवेंद्रनाथ सिंह पूर्व अध्यक्ष कायस्थ पाठशाला, महामंत्री सुनील दत्त कौटिल्य, अनिल कुमार श्रीवास्तव प्रवक्ता, आनंद मोहन, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, कुलदीप नारायण श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, भारती वर्मा, राधा श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
सांसद, विधायक ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक
हास्य अभिनेता एवं भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर सांसद केशरी देवी पटेल, एमएलसी डा. केपी श्रीवास्तव ने शोक जताया है। सांसद केशरी देवी ने कहा कि राजू का असमय जाना हम सभी के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कराहट लाने का काम किया। वहीं एमएलसी डा. केपी श्रीवास्तव ने कहा कि देश ने एक महान हास्य कलाकार खो दिया है। उन्हें भारत में ही नहीं विदेशों में रहने वाले लोग भी पसंद करते थे। उनकी भरपाई मुश्किल है। दुख की इस घड़ी में हम सभी राजू श्रीवास्तव के परिवार के साथ हैं।