फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raju Pal Murder Case

राजू पाल हत्याकांड में अशरफ समेत चार के खिलाफ सम्मन जारी

Sun, 15 Sep 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Raju Pal Murder Case
Raju Pal Murder Case
सीबीआई कोर्ट ने 21 सितंबर को लखनऊ में तलब किया
विज्ञापन

अशरफ लंबे समय से है फरार, इनामी राशि 50 हजार से बढ़ाकर ढाई लाख करने की एसएसपी ने की है संस्तुति
प्रयागराज। राजू पाल हत्याकांड में खालिद अजीम उर्फ अशरफ समेत चार के खिलाफ सम्मन जारी किया गया है। चारों से 21 सितंबर को लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया है। जिन चार लोगों को सम्मन जारी किया गया है, उसमें अशरफ फरार है। फिलहाल उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। एसएसपी ने उस पर इनाम की राशि ढाई लाख बढ़ाने की संस्तुति की है।
राजू पाल हत्याकांड में सीबीआई ने खालिद अजीम उर्फ अशरफ, अतीक अहमद, रंजीत पाल, आबिद, फरहान अहमद, इसरार अहमद, जावेद, गुलफुल, गुलशन और अब्दुल कवि के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में 17 नाम थे। सीबीआई ने इनमें से सात को क्लीन चिट दे दी थी। दस आरोपियों में से अतीक अहमद अहमदाबाद जेल में हैं। अशरफ समेत कुछ फरार हैं और कुछ इस समय बाहर हैं। चार्जशीट दाखिल होने के बाद सीबीआई कोर्ट ने अशरफ, रंजीत पाल, इसरार और गुलहसन के खिलाफ सम्मन जारी किया है। चारों को 21 सितंबर को लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया है। रंजीत, इसरार और गुलहसन इस समय बाहर हैं। अशरफ लंबे समय से फरार है। सीबीआई के अलावा पुलिस और एसटीएफ की टीमें भी अशरफ की तलाश में हैं। इस समय 50 हजार के इनामी अशरफ पर इनाम की राशि बढ़ाकर ढाई लाख करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

मोहित जायसवाल अपहरणकांड में इमरान और वदूद से पूछताछ
प्रयागराज। लखनऊ के व्यवसायी मोहित जायसवाल अपहरणकांड में सीबीआई ने गुलफुल के बेटे वदूद और अतीक के साढ़ू इमरान से लंबी पूछताछ की। दोनों को चार दिन पहले सीबीआई ने लखनऊ में बुलाया था। दोनों से अलग अलग लंबी पूछताछ की गई। वदूद के साथ गैंगस्टर फरार आरोपी हरवारा का अशरफ भी लखनऊ में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed