फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajju Bhaiya State University: College three if copying, students will be debarred for one year

राज्य विवि : नकल हुई तो कॉलेज तीन, छात्र एक साल के लिए होंगे डिबार, परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य

Sat, 22 Apr 2023 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 08:33 PM IST
सार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षाओं के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती नकल पर प्रभारी नियंत्रण करना है।

विज्ञापन
Rajju Bhaiya State University: College three if copying, students will be debarred for one year
Prayagraj News : रज्जू भैया राज्य विवि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षाओं के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती नकल पर प्रभारी नियंत्रण करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तय किया कि नकल के मामले में दोषी कॉलेज को कम से कम तीन वर्षों और परीक्षार्थी को न्यूनतम एक वर्ष के लिए डिबार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

पिछले दिनों हुईं विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में राज्य विवि ने सभी केंद्रों में अतिरिक्त केंद्रोंध्यक्षों की तैनाती की थी। इस बार परीक्षार्थियों और केंद्रों की संख्या अधिक है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने तय किया है कि केंद्राध्यक्षों की तैनाती जरूरत के हसाब से की जाएगी। हालांकि, सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं।

विज्ञापन

कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के मुख्य में भी सीसीटीवी. कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी। सभी महाविद्यालयों को परीक्षा के दौरान अपने सीसीटीवी कैमरों को चालू रखना होगा और विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से लगातार कनेक्टेड रखना होगा। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी बंद होने पर या कनेक्टेड न होने पर परीक्षा केंद्र पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी से निगरानी के साथ ही विश्वविद्यालय फ्लाइंग स्क्वाॅयड के जरिये भी परीक्षा केंद्रों पर नियंत्रण रखेगा। कुलपति ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सामूहिक नकल एवं अनुचित साधन के प्रयोग और परीक्षा के सुचारू संचालन में व्यवधान उत्पन्न करने वाले परीक्षा केंद्रों को न्यूनतम तीन वर्ष के लिए डिबार किया जाएगा। यानी उन्हें तीन वर्ष तक परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

सत्र 2022-23 की वार्षिक परीक्षाएं 25 अप्रैल से 16 जून तक आयोजित की जाएंगी। वार्षिक परीक्षाओं के लिए कुल 1,11,122 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर में 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिनके लिए 25 नोडल केंद्रों का निर्धारण किया गया है। वहीं, सम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो मई से प्रस्तावित हैं, जिनमें तकरीबन 3,60,000 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

क्रेट आज, 6127 परीक्षार्थी पंजीकृत

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी की 734 सीटाें पर प्रवेश के लिए संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2022 रविवार को प्रयागराज के नौ केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह नौ से अपराह्न 12 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी। कुल 43 विषयों में पीएचडी की सीटों पर प्रवेश होने हैं। क्रेट-2022 के लेवल-1 में दो प्रश्नपत्र होंगे। पहला प्रश्नपत्र 100 अंकों और दूसरा प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed