{"_id":"61d06b98b361ee0510064778","slug":"rajju-bhaiya-state-university-akash-will-get-the-chancellor-s-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय : आकाश को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय : आकाश को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक
Sat, 01 Jan 2022 08:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jan 2022 08:26 PM IST
सार
समारोह में कुलभास्कर आश्रम पीजी कालेज से कृषि स्नातक में सर्वाधिक 85.06 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले कानपुर नगर के मंधाना कल्याणपुर निवासी आकाश कुमार कमल को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के आकाश कुमार कमल को वर्ष 2020-21 के तहत कुलाधिपति स्वर्ण पदक के लिए चुना गया है। उन्हें यह पदक चार जनवरी को प्रस्तावित राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही वैष्णवी अग्रवाल और गौरी श्रीवास्तव को गुलाटी स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
समारोह में कुलभास्कर आश्रम पीजी कालेज से कृषि स्नातक में सर्वाधिक 85.06 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले कानपुर नगर के मंधाना कल्याणपुर निवासी आकाश कुमार कमल को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। आकाश कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से एमएससी प्लांट पैथोलॉजी की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
उनके पिता रामकृपाल कमल किसान और मां नीरज देवी गृहिणी हैं। वहीं, नैनी स्थित यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से बीबीए में सर्वाधिक 82 फीसदी अंक हासिल करने पर लालगोपालगंज के वार्ड नंबर-14 स्थित सेठिया मोहल्ले की वैष्णवी अग्रवाल को गुलाटी स्वर्ण पदक दिया जाएगा। वह झांसी स्थित बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता राजेंद्र अग्रवाल एकाउंटेंट हैं।
विज्ञापन
बरौत के उर्मिला देवी डिग्री कालेज से बीसीए में सर्वाधिक 78 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली गौरी श्रीवास्तव को भी गुलाटी स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। गौरी मूलत: हंडिया के वार्ड नंबर-10 की रहने वाली हैं और वर्तमान में हैदराबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं।
उनके पिता सुनील श्रीवास्तव अधिवक्ता और मां चंदा श्रीवास्तव शिक्षिका हैं। राज्य विवि के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शामिल होंगे। अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। कुलपति डॉ. अखिलेश सिंह की मौजूदगी में नैनी स्थित विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से समारोह की शुरुआत होगी।
132 मेधावियों को मिलेंगे पदक
राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सत्र 2020-21 के तहत कुल 132 मेधावियों को 135 पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 47 स्वर्ण, 44 रजत और 44 कांस्य पदक शामिल। पदक पाने वालों में 77 छात्र और 55 छात्राएं हैं।