फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajju Bhaiya State University: 75 marks fixed for semester examination, nine questions will have to be answered in maximum two thousand words

Rajju Bhaiya State University :  सेमेस्टर परीक्षा के लिए 75 अंक निर्धारित, अधिकतम दो हजार शब्दों में देने होंगे नौ प्रश्नों के उत्तर

Mon, 27 Jun 2022 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 10:18 PM IST
सार

सेमेस्टर परीक्षा अधिकतम दो हजार अंकों की होगी। अति लघु उत्तरीय प्रकार के तीन प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए तीन अंक निर्धारित होंगे और हर प्रश्न के उत्तर की अधिकतम 50 शब्दों की सीमा होगी।

विज्ञापन
Rajju Bhaiya State University: 75 marks fixed for semester examination, nine questions will have to be answered in maximum two thousand words
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में नए सत्र 2022-23 से सेमेस्टर सिस्टम लागू होने जा रहा है। नई व्यवस्था में सेमेस्टर की परीक्षा दो घंटे की होगी और परीक्षा के लिए 75 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा में तीन प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जो अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रकार के होंगे। इस बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है।

विज्ञापन



सेमेस्टर परीक्षा अधिकतम दो हजार अंकों की होगी। अति लघु उत्तरीय प्रकार के तीन प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए तीन अंक निर्धारित होंगे और हर प्रश्न के उत्तर की अधिकतम 50 शब्दों की सीमा होगी। लघु उत्तरीय प्रकार के चार प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न नौ-नौ अंक के होेंगे। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 200 शब्दों में देना होगा। वहीं, दीर्घ उत्तरीय प्रकार के दो प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 15 अंक निर्धारित होंगे। हर प्रश्न का उत्तर अधिकतम पांच शब्दों का होगा।
विज्ञापन



100 अंकों में होगा प्रायोगिक पाठ्यक्रमों का मूल्यांकन 
प्रायोगिक पाठ्यक्रमों का मूल्यांकन 100 अंकों होगा, जिनको क्रेडिट एवं ग्रेडिंग प्रणाली में परिवर्तित करके अंकपत्र तैयार किए जाएंगे। इन 100 अंकों में 25 अंकों का सतत आंतरिक मूल्यांकन और 75 अंकों की सत्रांत परीक्षा होगी। वहीं, व्यवसायिक और कौशल विकास के पाठ्यक्रमों में भी 100 अंकों का मूल्यांकन होगा। प्रशिक्षण आधारित कार्यों का मूल्यांकन 60 अंकों का होगा और 40 अंकों के सैद्धांतिक कार्यों की परीक्षा महाविद्यालय/विश्वविद्यालय के विभागों (यूटीडी) द्वारा सत्र के अंत में संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओएमआर पर होगी सह पाठ्यक्रमों की परीक्षा
प्रत्येक सेमेस्टर के लिए सह पाठ्यक्रम भी निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें अनिवार्य रूप से पढ़ना होगा। सह पाठ्यक्रमों की परीक्षा बहुविकल्पीय आधार पर ओएमआर शीट पर होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रत्येक प्रश्नपत्र की समयावधि दो घंटे की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed