फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajinikanth suicides case and cheating

छात्र रजनीकांत की आत्महत्या का मामला और गरमाया

Sun, 10 Feb 2019 12:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth suicides case and cheating
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
छात्र रजनीकांत की आत्महत्या का मामला तेजी से गरमाता जा रहा है। इस मामले में शनिवार को एनएसयूआई के छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) का पुतला फूंका तो रजनीकांत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एबीवीपी के छात्र आमरण अनशन पर बैठ गए। अनशन पर बैठे एबीवीपी से जुड़े छात्रसंघ के महामंत्री शिवम सिंह ने इस माहौल में छात्रसंघ वार्षिकोत्सव के आयोजन और इसमें अखिलेश यादव के आने के कार्यक्रम का भी विरोध किया है।
विज्ञापन


एनएसयूआई से जुड़े छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इविवि का पुतला कुलपति का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल न मिलने से हताश छात्र रजनीकांत की आत्महत्या के लिए कुलपति को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने आरोप लगाया कि कुलपति की असंवेदनशीलता के कारण छात्रों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रों के विभिन्न मुद्दों पर इविवि प्रशासन जल्द ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाता है तो उग्र आंदोलन होगा। पुतला फूंकने वालों में अक्षय भारती, अजय पांडेय, शशांक, सत्यम, निशांत, संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, छात्र रजनीकांत को न्याय दिलाने के लिए छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह समेत कुंवर विक्रम सिंह, सौरभ सिंह बंटी, शिवम तिवारी, आदर्श मोहन पांडेय ने छात्रसंघ भवन पर शनिवार शाम से आमरण अनशन शुरू कर दिया। महामंत्री ने कहा कि छात्र रजनीकांत की आत्महत्या से सभी छात्र शोकाकुल हैं और उनमें रोष है। ऐसे में विश्वविद्यालय में कोई उत्सव कराना मानवीयता एवं नैतिकता के खिलाफ है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस उत्सव में शामिल होकर राजनैतिक रोटी सेकना चाहते हैं। कार्यक्रम के लिए जो लाखों रुपये पार्टी फंड से खर्च किए जा रहे हैं, उसे रजनीकांत के परिवार को मदद के लिए देते तो अच्छा होता। महामंत्री ने कहा कि जब तक अखिलेश यादव का कार्यक्रम निरस्त होने की आधिकारिक सूचना नहीं आती है, आमरण अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed