{"_id":"58f27cd44f1c1ba70acf5231","slug":"rajarani-express-incident-took-place-till-allahabad-naughandi-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे का इलाहाबाद तक पड़ा असर, नौचंदी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे का इलाहाबाद तक पड़ा असर, नौचंदी निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
रुकी समर स्पेशल एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने का असर इलाहाबाद तक पड़ा है। दरअसल, हादसे के बाद रेलवे ने मुरादाबाद-लखनऊ रूट की कई ट्रेनें अलीगढ़- कानपुर-इलाहाबाद रूट पर डायवर्ट कर दी। इसका असर इलाहाबाद रूट की ट्रेनों पर पड़ा। पहले से ही लेट चल रही संबंधित रूट की ट्रेनें शनिवार को घंटों लेट हो गईं। इस बीच रेलवे ने इलाहाबाद से मेरठ/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। ट्रेन को निरस्त होने से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। हालांकि, रेलवे की ओर से यात्रियों को उनका पूरा रिफंड दिए जाने का कई बार एनाउंसमेंट करवाया गया।
राज्यरानी एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने से रेलवे ने शनिवार को नौचंदी एक्सप्रेस निरस्त कर दी। इस ट्रेन से काफी संख्या में यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर आदि के लिए करवा रखे थे। अचानक ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिलने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। बहुत से ऐसे यात्री रहे, जिन्हें जंक्शन जाने के बाद ही ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिली। काफी यात्री डिप्टी एसएस कार्यालय भी पहुंच गए। वहां उन्होंने शोरशराबा भी किया। हालांकि, रेलवे द्वारा रिफंड दिए जाने की घोषणा के बाद ही वे शांत हुए। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि घटना की वजह से रविवार को डाउन नौचंदी एक्सप्रेस इलाहाबाद नहीं आएगी। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद दिल्ली-मुरादाबाद-लखनऊ रूट की कई ट्रेनें गाजियाबाद-कानपुर-इलाहाबाद रूट पर डायवर्ट कर दी गईं।
डायवर्ट की जाने वाली ट्रेनों में प्रमुख रूप से 12204 गरीबरथ एक्सप्रेस, 12326 नंगल डैम-कोलकाता, 13258 आनंद विहार-दानापुर, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर आदि ट्रेनें शामिल रही। इसका असर दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली नियमित ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। इलाहाबाद आने वाली 18102 मुरी एक्सप्रेस, 22406 गरीबरथ एक्सप्रेस, 15484 महानंदा एक्सप्रेस, 12496 प्रताप एक्सप्रेस, 12506 एनई एक्सप्रेस, 12312 कालका मेल, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस आदि ट्रेनें दो से 18 घंटे तक लेट रहीं।
विज्ञापन
राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर तमाम ट्रेनें डायवर्ट कर दिए जाने की वजह से संबंधित रूट पर चलने वाली नियमित ट्रेनों के संचालन पर भी खासा असर पड़ा। मेरठ से इलाहाबाद आने वाली संगम एक्सप्रेस आज दिन में 12 बजे के आसपास जंक्शन पहुंच सकी। समय से न आने से शाम को 14163 संगम एक्सप्रेस 5.45 की बजाय शाम सात बजे रवाना की जा सकी।