फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajabhaiya will defeat the alliance of BJP from alliance

भाजपा से गठबंधन की आस खत्म, अकेेले ताल ठोकेंगे राजाभैया

Thu, 28 Mar 2019 01:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rajabhaiya will defeat the alliance of BJP from alliance
राजा भैय्या
भाजपा और राजाभैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के बीच गठबंधन की उम्मीद अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। लोकसभा के चुनाव में जनसत्ता दल अब अकेले ताल ठोंकेगा। सारी अटकलों को विराम देते हुए राजाभैया ने बुधवार को ट्वीट कर 11 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया। इनमें प्रतापगढ़ और कौशाम्बी सीट से प्रत्याशियों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया व भाजपा नेतृत्व के बीच लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर काफी दिनों से अटकलों का दौर चल रहा था। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद कई राउंड में शीर्ष नेताओं के बीच वार्ता का क्रम चला, लेकिन बात नहीं बनी। जिसे देखते हुए राजाभैया ने कौशांबी से शैलेंद्र कुमार और प्रतापगढ़ से अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि भाजपा व जनसत्ता दल के गठबंधन को लेकर चर्चाओं का दौर थम नहीं रहा था। बुधवार को भी कयासबाजी का दौर जारी रहा। इस बीच राजाभैया ने ट्वीट कर लोकसभा चुनाव में 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया। उन्होंने ट्वीट के जरिए बांदा, फतेहपुर, सीतापुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, मछलीशहर, बलिया, गाजीपुर, डुमरियागंज, बहराइच सीट पर प्रत्याशी उतारने की जानकारी दी। राजाभैया के इस फैसले के बाद भाजपा से गठबंधन की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही प्रत्याशियों के नामों का होगा ऐलान
राजाभैया ने ट्वीट कर 11 सीटों पर चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है। उनके पीआरओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में हर सीट से मिले आवेदनों पर विचार-विमर्श होगा। पार्टी के पदाधिकारी आवेदन करने वाले प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करेंगे।

फिर बनने-बिगड़ने लगे समीकरण
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक व भाजपा के बीच गठबंधन की आस खत्म होते ही फिर नए समीकरण बनने व बिगडने लगे हैं। गठबंधन से होने वाले फायदे व नुकसान को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा होती रही। जिले की कौशांबी व प्रतापगढ़ सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर भी राजनैतिक दलों के नेता चर्चा करते नजर आए।


उम्मीदवारों के लिए जनसभाएं करेंगे राजाभैया
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के पीआरओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी प्रत्याशियों का चयन करने के बाद उन्हें मैदान में उतारेंगे। सभी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए राजाभैया जनसभाएं भी करेंगे। प्रत्याशियों को कामयाब बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed