फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways: Many trains including Haridwar, Ghazipur DMU on track from today

रेलवे : हरिद्वार, गाजीपुर डीएमयू समेत कई ट्रेनें आज से पटरी पर 

Tue, 01 Mar 2022 03:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Mar 2022 03:51 AM IST
सार

प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली ट्रेनों की बात करें तो यहां प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश हरिद्वार एक्सप्रेस एवं प्रयागराज-गाजीपुर सिटी डीएमयू एक मार्च से शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
Railways: Many trains including Haridwar, Ghazipur DMU on track from today
Train - फोटो : iStock

विस्तार

तकरीबन तीन माह से निरस्त चल रही हरिद्वार एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, गाजीपुर डीएमयू, ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें एक बार फिर से पटरी पर दौड़ेंगी। कोहरे की वजह से दिसंबर 2021 में निरस्त चल रही यह सभी ट्रेनें रेलवे एक बार फिर से शुरू करने जा रहा है। इस दौरान रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों के फेरे घटाए गए थे, वह सभी ट्रेनें भी अब पहले की तरह अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से चलेंगी। 

विज्ञापन





प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली ट्रेनों की बात करें तो यहां प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश हरिद्वार एक्सप्रेस एवं प्रयागराज-गाजीपुर सिटी डीएमयू एक मार्च से शुरू होने जा रही है। इसी तरह प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस एवं प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस का संचालन दो मार्च से शुरू हो जाएगा। गाजीपुर डीएमयू पिछले कोरोना की पहली लहर के दौरान ही बंद की गई थी, जो अब तकरीबन दो वर्ष बाद शुरू हो रही है।
विज्ञापन





उधर, प्रयागराज जंक्शन पर आने वाली भी कई ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। यहां से गुजरने वाली जो ट्रेनें शुरू हो रही हैं उसमें झांसी-कोलकाता, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, सांतरागाछी-आनंद विहार,  जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी,  सहरसा-नई दिल्ली, कामाख्या-दिल्ली, आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा सारनाथ एक्सप्रेस, दिल्ली-आजमगढ़  आदि का संचालन अब पहले की भांति हर रोज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed