फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways: CRS took speed trial on Naini Chheoki line

रेलवे : नैनी छिवकी लाइन पर सीआरएस ने लिया स्पीड ट्रायल

Thu, 31 Mar 2022 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Railways: CRS took speed trial on Naini Chheoki line
नैनी-छिवकी लाइन पर सीआरएस ने लिया ट्रायल
विज्ञापन

सीआरएस की ओके के बाद जल्द शुरू हो जाएगा ट्रेनों का संचालन
प्रयागराज। प्रयागराज छिवकी से नैनी के बीच तीसरी लाइन का काम पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) पूर्वोत्तर परिमंडल ने स्पीड ट्रायल लिया। दोपहर में हुआ यह स्पीड ट्रायल सफल रहा। अब सीआरएस की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उनकी रिपोर्ट ओके आने के बाद छिवकी से नैनी के बीच बिछी तीसरी लाइन पर रेल संचालन शुरू हो जाएगा।

सीआरएस ने बृहस्पतिवार को तीसरी लाइन पर अधिकतम 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल लिया। इस दौरान उन्होंने ईआई बिल्डिंग, प्वाइंटर सिग्नल, लेवल क्रासिंग गेट, टर्नआउट, स्टेशन आदि का निरीक्षण भी किया। लतीफ खान ने लेवल क्रासिंग गेेट संख्या 34 ए का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वह छिवकी से नैनी तक रेल ट्रैक का उन्होंने ट्राली से भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम मोहित चंद्रा, मुख्य प्रशासनिक इंजीनियर शरद मेहता आदि अफसर मौजूद रहे। उधर निरीक्षण के बाद सीआरएस ने उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में अफसरों के साथ बैठक की। जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार के साथ हुई बैठक में सीआरएस ने कहा कि संरक्षा एक ऐसी चीज है जो व्यवस्था में अंतर्निहित है। इस दौरान प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने एनसीआर द्वारा सुरक्षित ट्रेन संचालन को लेकर उठाए गए कदमों का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पेश किया। इस अवसर पर एजीएम रंजन यादव समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed