फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways collected a fine of Rs 3.25 crore from 53144 passengers, 24218 ticketless passengers have been caught

Railway: 53144 यात्रियों से रेलवे ने वसूला 3.25 करोड़ रुपये का जुर्माना, पकड़े जा चुके हैं 24218 बेटिकट यात्री

Thu, 27 Mar 2025 06:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Railways collected a fine of Rs 3.25 crore from 53144 passengers, 24218 ticketless passengers have been caught
टिकट चेक करते टीटीई। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

रेलवे ने अपने चेकिंग अभियान को एक बार फिर से गति दे दी है। बुधवार को प्रयागराज जंक्शन पर एक के बाद कई ट्रेनों की औचक जांच वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने की। सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में चले अभियान में 58 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उधर वर्तमान वित्तीय वर्ष की बात करें तो प्रयागराज मंडल में अब तक चले अभियान के दौरान 53144 यात्रियों से रेलवे द्वारा 3.25 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

विज्ञापन

बुधवार को प्रयागराज जंक्शन पर स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, एसीएम संजय गौतम, अनिल कुमार गुप्ता एवं अन्य वाणिज्य स्टाफ द्वारा गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्स्प्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्स्प्रेस, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस, सीतामढ़ी -आनंद विहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की औचक जांच की गई। इस जांच अभियान में बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं गंदगी फैलाने के आरोप में 58 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन यात्रियों से मौके पर ही 30355 रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान अनाधिकृत 51 कैरेट पानी बोतल के कार्टून भी जब्त किए गए । अवैध रूप से खानपान सामग्री बेचने वाले एक वेंडर को भी पकड़कर आरपीएफ के हवाले किया गया।

विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि मंडल में मार्च 2024-25 में अब तक चलाए गए चेकिंग अभियानों में बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं अनबुक लगेज के लिए कुल 53144 यात्रियों को प्रभारित कर 3,25,02,931 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। इसमें 24,218 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए आरोप में पकड़ा गया। उनसे 2,00,96,188 रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया। इसके अलावा 23920 यात्रियों को अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया। उनसे 1,23,25,290 रुपये जुर्माना वसूला गया। 222 यात्रियों के बिना बुक किए गए सामान के साथ पकड़ा गया। उनसे 52,510 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed