{"_id":"6167170d59d50970b00418dd","slug":"railway-will-make-1664-youth-skilled-unemployed-youths-are-going-to-meet-once-again-in-the-railway-apprentice","type":"story","status":"publish","title_hn":"1664 युवाओं को रेलवे बनाएगा हुनरमंद : बेरोजगार युवकों को फिर मिलने जा रहा है अप्रेंटिस का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1664 युवाओं को रेलवे बनाएगा हुनरमंद : बेरोजगार युवकों को फिर मिलने जा रहा है अप्रेंटिस का मौका
Thu, 14 Oct 2021 01:58 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए एक बार फिर से रेलवे आगे आया है। सरकार के स्किल इंडिया मिशन के तहत बेरोजगार युवाओं को रेलवे में अप्रेंटिस का मौका मिलेगा। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन की ओर से 1,664 युवा बेरोजगारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान इन युवाओं को सात से आठ हजार का स्टापेंड भी दिया जाएगा। अप्रेंटिस के लिए इच्छुक युवा तीन नवंबर से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि एक दिसंबर 2021 है।
विज्ञापन
रेलवे में अप्रेंटिस के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं पास एवं आईटीआई है। रेल भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी ) प्रयागराज द्वारा यह पूरी प्रक्रिया की जाएगी। खास बात यह है कि अप्रेंटिस के लिए रेलवे द्वारा कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। इस दौरान मेरिट के आधार पर ही अप्रेंटिस के लिए मौका मिलेगा। चयनित युवाओं को वर्ष भर के प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह सात से आठ हजार रुपये स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आरआरसी प्रयागराज के चेयरमैन अतुल मिश्र ने बताया कि मेरिट और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को एनसीआर के प्रयागराज, झांसी, आगरा और झांसी कारखाना में एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 15 से 24 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। आरआरसी की वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी। अप्रेंटिस करने वाले युवाओं को दो तरह का लाभ होगा। पहला यह कि वह रेलवे की भर्ती में इन प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसके अलावा वह अपना स्वरोजगार भी शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
मंडल वार अभ्यर्थियों की यह रहेगी संख्या
मंडल का नाम प्रशिक्षु की संख्या
प्रयागराज मंडल 703
झांसी मंडल 480
आगरा मंडल 296
झांसी कारखाना 185
इन ट्रेडों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
तकनीशियन फिटर, तकनीशियन वेल्डर, तकनीशियन कारपेंटर, तकनीशियन पेंटर, तकनीशियन क्रेन, फिटर, वेल्डर, एमएमटीएम, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, स्टेनोग्राफर (हिंदी), इंफारमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस , प्लंबर, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), वायरमैन, हेल्थ सेनेटरी इंसपेक्टर, मल्टीमीडिया वेब पेज डिजाइनर
पिछले अप्रेंटिसशिप के लिए आए थे डेढ़ लाख आवेदन
वित्तीय वर्ष 2020-21 में अप्रेंटिस के 1664 रिक्तियों के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। इन सभी अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आरआरसी कार्यालय में चल रही है।