{"_id":"6134e04642e06016f836841a","slug":"railway-website-hacked-accused-of-making-tickets-arrested-thousands-of-tickets-and-two-mobiles-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की वेबसाइट हैक कर टिकट बनाने का आरोपी गिरफ्तार, हजारों के टिकट और दो मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की वेबसाइट हैक कर टिकट बनाने का आरोपी गिरफ्तार, हजारों के टिकट और दो मोबाइल बरामद
Sun, 05 Sep 2021 08:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:50 PM IST
सार
आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि पट्टी में ढखवा रोड पर एक साइबर कैफे में रेलवे की वेबसाइट हैक कर अवैध तरीके से टिकट बनाए जा रहे हैं। इस पर रविवार को आरपीएफ ने पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ढकवा रोड पर स्थित साइबर कैफे पर छापा मारकर आरोपी अनुपम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
रेलवे की वेबसाइट हैक कर अवैध तरीके से ई-टिकट बनाने के खेल का पर्दाफाश करते हुए आरपीएफ ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लैपटॉप, दो मोबाइल और हजारों के अवैध टिकट बरामद किए गए हैं। आरपीएफ के मुताबिक, अवैध टिकट का कारोबार करने का एक पूरा गिरोह है, जिसका नेटवर्क प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है।
आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि पट्टी में ढखवा रोड पर एक साइबर कैफे में रेलवे की वेबसाइट हैक कर अवैध तरीके से टिकट बनाए जा रहे हैं। इस पर रविवार को आरपीएफ ने पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ढकवा रोड पर स्थित साइबर कैफे पर छापा मारकर आरोपी अनुपम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि गैंग के कई लोग दूसरे प्रदेशों तक सक्रिय हैं, जो रेलवे की वेबसाइट को हैक कर टिकट बनाकर बेचते हैं। इस गिरोह के कुछ सदस्य दूसरे प्रदेशों में पकड़े भी जा चुके हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर सीपी मिश्रा ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।