फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway website hacked, accused of making tickets arrested, thousands of tickets and two mobiles recovered

रेलवे की वेबसाइट हैक कर टिकट बनाने का आरोपी गिरफ्तार, हजारों के टिकट और दो मोबाइल बरामद

Sun, 05 Sep 2021 08:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Sep 2021 08:50 PM IST
सार

आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि पट्टी में ढखवा रोड पर एक साइबर कैफे में रेलवे की वेबसाइट हैक कर अवैध तरीके से टिकट बनाए जा रहे हैं। इस पर रविवार को आरपीएफ ने पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ढकवा रोड पर स्थित साइबर कैफे पर छापा मारकर आरोपी अनुपम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Railway website hacked, accused of making tickets arrested, thousands of tickets and two mobiles recovered
arrest - फोटो : istock

विस्तार

रेलवे की वेबसाइट हैक कर अवैध तरीके से ई-टिकट बनाने के खेल का पर्दाफाश करते हुए आरपीएफ ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लैपटॉप, दो मोबाइल और हजारों के अवैध टिकट बरामद किए गए हैं। आरपीएफ के मुताबिक, अवैध टिकट का कारोबार करने का एक पूरा गिरोह है, जिसका नेटवर्क प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है।
विज्ञापन


आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि पट्टी में ढखवा रोड पर एक साइबर कैफे में रेलवे की वेबसाइट हैक कर अवैध तरीके से टिकट बनाए जा रहे हैं। इस पर रविवार को आरपीएफ ने पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ढकवा रोड पर स्थित साइबर कैफे पर छापा मारकर आरोपी अनुपम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि गैंग के कई लोग दूसरे प्रदेशों तक सक्रिय हैं, जो रेलवे की वेबसाइट को हैक कर टिकट बनाकर बेचते हैं। इस गिरोह के कुछ सदस्य दूसरे प्रदेशों में पकड़े भी जा चुके हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर सीपी मिश्रा ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed