फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway: Unreserved tickets will also be available at railway reservation counters with low bookings

Railway : कम बुकिंग वाले रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर अनारक्षित टिकट भी मिलेंगे

Sun, 25 Jan 2026 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Jan 2026 05:58 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने अपने टिकट बुकिंग ढांचे को आधुनिक और अधिक कुशल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव किया है।

विज्ञापन
Railway: Unreserved tickets will also be available at railway reservation counters with low bookings
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय रेलवे ने अपने टिकट बुकिंग ढांचे को आधुनिक और अधिक कुशल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव किया है। रेलवे बोर्ड के नए निर्देशों के अनुसार, अब उन नॉन-रेलवे हेडक्वार्टर (एनआरएच) केंद्रों को पीआरएम-कम-यूटीएस टर्मिनल (आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर) में बदल दिया जाएगा, जहां प्रतिदिन औसतन 25 से कम टिकट बुक होते हैं। विशेष परिस्थितियों में इन काउंटरों को बंद भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, रेलवे स्टेशन के अतिरिक्त अन्य प्रमुख स्थानों पर भी रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर बनाए जाते हैं। इन काउंटरों को एनआरएच कहा जाता है। यहां रेलवे का स्टाफ ही ड्यूटी पर रहता है। रेलवे बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में लगभग 87 फीसदी आरक्षित टिकट ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग के प्रति बढ़ते रुझान और रेलवन जैसे डिजिटल विकल्पों की उपलब्धता के कारण भौतिक काउंटरों पर निर्भरता काफी कम हुई है।
विज्ञापन


इसी वजह से रेलवे अब उन केंद्रों को बंद करने पर भी विचार कर रहा है, जहां ट्रांजैक्शन की संख्या लगातार गिर रही है। ऐसे काउंटर जहां दिन भर में 25 से कम टिकट बुक होते हैं या तो उन्हें बंद किया जाएगा या फिर उसे पीआरएस कम यूटीएस में बदला जाएगा। यानी वहां आरक्षित टिकट के साथ अनारक्षित टिकट भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की ओर से उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इन परिवर्तित पीआरएस-कम-यूटीएस केंद्रों के संचालन के लिए कोई नया रेलवे स्टाफ नहीं दिया जाएगा। वर्तमान में तैनात कर्मचारियों को ही इस नई व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed