{"_id":"5e0656df8ebc3e88137e9608","slug":"railway-s-led-screen-will-also-be-available-in-magh-mela-area-allahabad-news-ald2641317186","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला क्षेत्र में भी रहेगी रेलवे की एलईडी स्क्रीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला क्षेत्र में भी रहेगी रेलवे की एलईडी स्क्रीन
विज्ञापन
Railway's LED screen will also be available in Magh Mela area
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेला क्षेत्र में भी रहेगी रेलवे की एलईडी स्क्रीन
डीआरएम ने अफसरों संग लिया माघ मेले की तैयारियों का जायजा
प्रयागराज। डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ ने शुक्रवार को माघ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी में मेले के मद्देनजर की गई तैयारियों को देखा। डीआरएम माघ मेला क्षेत्र भी गए। वहां रेलवे की ओर से बनाए गए शिविर का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां डीआरएम को बताया गया कि इस शिविर में रेलवे की ओर से एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। इस स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान आदि की जानकारी दी जाएगी।
सुबह अफसरों के साथ सबसे पहले डीआरएम इलाहाबाद जंक्शन पहुंचे। यहां प्लेटफार्म नंबर एक के ऊपर मेला कंट्रोल रूम को उन्होंने देखा। यहां डीआरएम को बताया गया कि मेला कंट्रोल रूम में 12 एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इसमें जंक्शन, नैनी, छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशन की वीडियो फुटेज लाइव देखी जा सकेगी। जंक्शन पर अन्य तैयारियां देखने के बाद डीआरएम परेड मैदान में रेलवे के शिविर गए। वहां रेलवे की ओर से लगाई जा रही प्रदर्शनी के बारे में उन्होंने जानकारी ली। बाद में इलाहाबाद छिवकी स्टेशन का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान एडीआरएम एनामुल हक, अनुराग कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, संचित त्यागी, सौरभ श्रीवास्तव, पीके यादव, शिव सिंह, मनोज कुमार सिंह, डा. राकेश निगम, होतम सिंह, जमजेर कुमार, पंकज त्रिपाठी, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।