फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway recruitment: Salvar gang busted

रेलवे भर्ती : साल्वर गैंग का भंडाफोड़

Fri, 14 Dec 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Fri, 14 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Railway recruitment: Salvar gang busted
arrested - फोटो : PTI
रेलवे की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने साल्वर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए साल्वर और एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा में पास कराने के लिए चार लाख में सौदा तय हुआ था। पटना स्थित एक कोचिंग संचालक इस गिरोह का सरगना है। एसटीएफ ने कोचिंग संचालक समेत तीन अन्य लोगों को भी नामजद किया है। जल्द ही उन्हें पकड़ने के एक टीम पटना जाएगी। इससे पहले पिछले हफ्ते कानपुर में भी एसटीएफ ने इसी परीक्षा में साल्वर गैंग का खुलासा किया था।
विज्ञापन


रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा में साल्वर गैंग के सक्रिय होने की खबर के बाद एसटीएफ के इंस्पेक्टर केसी राय को खुलासे में लगाया गया था। कुछ नंबरों को सर्विलांस पर लगाने के बाद गुरुवार को एसटीएफ टीम ने सुलेम सराय स्थित मधु वाचस्पति इंटर कालेज के गेट के पास से राजीव कुमार निवासी मनेरा पटना बिहार और मेधावृत पुरुषार्थी निवासी छिटनावन पटना को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन प्रवेश पत्र, छह फोटो, व्हाट्सएप के 12 स्क्रीन शाट और 1800 रुपये नकद बरामद हुए। एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह के मुताबिक मेधावृत पुरुषार्थी अभ्यर्थी है और राजीव को उसकी जगह बैठकर पेपर साल्व करना था।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि मेधावृत के दोस्त रंजन कुमार की दानापुर पटना में कोचिंग चलाने वाले राजीव सिंह से जान पहचान थी। राजीव कोचिंग की आड़ में पेपर साल्व कराने और पेपर आउट कराने का गिरोह चलाता है। रंजन के माध्यम से राजीव सिंह ने चार लाख रुपये परीक्षा में पास करने के लिए मांगे थे। मेधावृत  ने 80 हजार रुपये एडवांस में दे दिए थे। साल्वर राजीव कुमार को दस हजार रुपये एडवांस दिया गया था। पटना में ही कंप्यूटर शाप चलाने वाले अजय यादव प्रवेश पत्र में फोटो मिक्सिंग और फर्जी दस्तावेज तैयार करता है। उसके माध्यम से ही सारे कागजात बनाए गए थे। इस मामले में रंजन कुमार, कोचिंग संचालक राजीव सिंह और अजय यादव को भी नामजद किया गया है। जल्द ही उनकी तलाश में एसटीएफ की एक टीम पटना जाएगी। धूमनगंज थाने में मेधावृत और राजीव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में भी रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा में साल्वर गिरोह का भंडाफोड़ एसटीएफ ने बीते आठ दिसंबर को किया था। एसटीएफ ने नवाबगंज के सराय फत्ते के रहने वोल गिरोह के सरगना राहुल कुमार के साथ छह लोगों को पकड़ा था। उनके साथ तीन अभ्यर्थी भी पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ में साल्वर गिरोह के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed