रेलवे में बंपर वैकेंसी, 1.30 लाख पदों के लिए आवेदन जल्द होगी शुरू, इन्हें भी मिलेगा आरक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के पहले केंद्र सरकार ने रेलवे में रिक्त पड़े 1.30 लाख पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला है। इलाहाबाद समेत देश के अन्य 11 रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से गुड्स गार्ड, एएसएम, पैरा मेडिकल स्टाफ आदि विभिन्न संवर्र्गों के लिए आवेदन 28 फरवरी से किए जा सकेंगे। पिछले वर्ष असिस्टेंट लोको पॉयलट, तकनीशियन और ग्रुप डी के विभिन्न पदों की तर्ज पर इन पदों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन ही रेलवे ने मांगे हैं। खास बात यह है कि इन पदों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण भी सुनिश्चित किया गया है।
सभी 11 भर्ती बोर्ड की ओर से 1.30 लाख पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें नॉन टेक्निकल पापुलर कैटगरी (एनटीपीसी) केे तहत जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, एकाउंटस क्लर्क सह टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, कामर्शियल सह टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, सीनियर कामर्शियल सह टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट सह टाइपिस्ट, कामर्शियल अप्रेंटिस, स्टेशन मास्टर के पद है। इसके अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ में स्टाफ नर्स, हेल्थ एवं मलेरिया इंसपेक्टर, फार्मासिस्ट, ईसीजी टेक्निशियन, लैब असिस्टेंट, लैब सुपरिटेंडेंट एवं लिपिक वर्गीय एवं अन्य एकल पद श्रेणी में स्टेनोग्राफर, चीफ लॉ असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर के पद शामिल है। इन सभी पदों की कुल रिक्तियां 30 हजार है। जबकि लेवल वन पोस्ट श्रेणी में तकनीकी विभागों के एक लाख पदों पर नियुक्ति होगी।
एनटीपीसी के आवेदन 28 फरवरी से, पैरा मेडिकल स्टाफ के चार मार्च, लिपिक वर्गीय के आठ मार्च एवं लेवल वन के तकनीकी पदों पर ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से किए जा सकते हैं। सामान्य उम्मीदवारों को 500 रुपये एवं आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी अभ्यर्थियों से 250 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद सामान्य उम्मीदवारों को 400 रुपये और बाकी वर्ग वाले अभ्यर्थियों का पूरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। आवेदन से संबंधित जानकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।