फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway: Pune-Danapur Express stopped for woman suffering from labor pain

Railway: प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला के लिए रोकी गई पुणे-दानापुर एक्सप्रेस, एसी कोच में ही बेटे को दिया जन्म

Thu, 15 Feb 2024 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 07:04 PM IST
सार

पुणे-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बी-6 कोच की बर्थ संख्या 53 पर 20 वर्षीय नजनी खातून नाम की गर्भवती युवती सफर कर रही थी। उसका दानापुर तक का रिजर्वेशन था। प्रयागराज की ओर आ रही इस ट्रेन में महिला को सतना के बाद ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

विज्ञापन
Railway: Pune-Danapur Express stopped for woman suffering from labor pain
महिला ने दानापुर एक्सप्रेस में बच्चे को दिया जन्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे से प्रयागराज छिवकी आ रही पुणे-दानापुर एक्सप्रेस में बीती रात एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। यह देख ट्रेन को प्रयागराज मंडल के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जबकि वहां ट्रेन का ठहराव नहीं था। इस बीच ट्रेन में ही जीआरपी की महिला आरक्षी और स्थानीय महिलाओं ने चादर का घेरा बनाया। इसके बाद महिला ने एक बच्चा जना। बाद में रेल प्रशासन ने महिला को एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर भेजा।

विज्ञापन

पुणे-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बी-6 कोच की बर्थ संख्या 53 पर 20 वर्षीय नजनी खातून नाम की गर्भवती युवती सफर कर रही थी। उसका दानापुर तक का रिजर्वेशन था। प्रयागराज की ओर आ रही इस ट्रेन में महिला को सतना के बाद ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई। यह देख ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। मानवीय पहलू से गाड़ी को मानिकपुर स्टेशन पर रोके जाने का निर्देश कंट्रोल रूम ने किया, जबकि ट्रेन का वहां ठहराव नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस बीच मानिकपुर में तैनात डिप्टी एसएस आनंद दुबे ने जरूरी चिकित्सीय आवश्यकता के साथ ही एंबुलेंस को वहां बुलवाया। कुछ ही देर में ट्रेन मानिकपुर पहुंच गई। वहां महिला को प्लेटफार्म पर उतारा गया। इस दौरान जीआरपी की महिला आरक्षी एवं दो स्थानीय महिलाओं द्वारा सीट पर ही चादर का घेरा बनाया गया और महिला का सफल प्रसव कराया गया।

प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को एम्बुलेंस द्वारा स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर भेजा गया । इस दौरान आरपीएफ स्टाफ जयप्रकाश भी स्वास्थ्य केंद्र तक गए। सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने महिला की मदद करने के लिए एसएस मानिकपुर शीवेष मालवीय, सीनियर टीटीई बलराम पटेल आदि की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed