फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway personnel must take leave twice a year to spend time with family

परिवार के साथ समय बिताने के लिए वर्ष में दो बार अवकाश ले रेलकर्मी

Tue, 26 Nov 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Railway personnel must take leave twice a year to spend time with family
रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात (मेंबर ट्रैफिक) पीएस मिश्र का कहना है कि रेलकर्मी और अफसर वर्ष में अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए अवकाश जरूर लें। क्योंकि अगर परिवार सुखी एवं संतुष्ट रहेगा तो निश्चित ही अफसर एवं रेलकर्मी पूर्ण मनोयोग से अपने कार्य का बेहतर निष्पादन कर सकेंगे। यह बातें डीआरएम ऑफिस में उन्होंने अफसरों के समक्ष कही। इस दौरान वह कुछ अलग ही मूड में दिखे। उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) बेहतर कार्य करने वाले अफसर एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

शिवगंगा एक्सप्रेेस से सोमवार की सुबह इलाहाबाद जंक्शन पहुंचे मेंबर ट्रैफिक ने डीआरएम ऑफिस स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम अमिताभ एवं एनसीआर मुख्यालय के अफसरों के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक की। बैठक में डीआरएम ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति करण के माध्यम में मंडल में किए जा रहे कार्यों के बारे में उन्हें बताया। इस दौरान मेंबर ट्रैफिक ने कहा कि इलाहाबाद मंडल एक अति व्यस्त एवं बड़ा मंडल है। यहां परिचालन क्षमता से अधिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है। कर्मचारियों को चाहिए समय निकालकर वर्ष में दो बार अवकाश लेकर परिजनों को समय दे। मौका मिले तो बाहर घूमने भी जाएं। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि जितनी जल्दी डीएफसीसी ट्रैक पर मालगाड़ियों का संचालन उतनी ही जल्दी मंडल में ट्रेन संचालन सुगम होगा। डीआरएम ऑफिस के बाद मेंबर ट्रैफिक एनसीआर मुख्यालय भी गए। वहां जीएम एनसीआर राजीव चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ अफसरों से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान बैठक में सीसीओएम रवि वल्लूरी, पीसीसीएम एमएन ओझा, मुख्य मालभाड़ा यातायात प्रबंधक पीके ओझा, एडीआरएम एनामुल हक, अनुराग गुप्ता, अनुराग अग्रवाल आदि वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed