{"_id":"68a72b710fa9ac7e580ef672","slug":"railway-news-two-amrit-bharat-trains-have-different-fares-for-delhi-both-do-not-stop-at-prayagraj-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"railway News : दो अमृत भारत ट्रेनों का दिल्ली का किराया अलग-अलग, दोनों का प्रयागराज में नहीं है ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
railway News : दो अमृत भारत ट्रेनों का दिल्ली का किराया अलग-अलग, दोनों का प्रयागराज में नहीं है ठहराव
Thu, 21 Aug 2025 07:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 Aug 2025 07:51 PM IST
सार
प्रयागराज से दिल्ली के लिए दूसरी अमृत भारत ट्रेन का संचालन 28 अगस्त से शुरू होगा। इस ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में दिल्ली तक का किराया 410 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
अमृत भारत ट्रेन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रयागराज से दिल्ली के लिए दूसरी अमृत भारत ट्रेन का संचालन 28 अगस्त से शुरू होगा। इस ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में दिल्ली तक का किराया 410 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं पहले से संचालित पटना-नई दिल्ली अमृत भारत की स्लीपर श्रेणी का किराया 440 रुपये है जबकि प्रयागराज एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में नई दिल्ली का किराया 395 रुपये है।
विज्ञापन
खास बात है कि गया के लिए शुरू होने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में यहां से 40 बर्थ का कोटा है जबकि पटना-नई दिल्ली अमृत भारत में सूबेदारगंज से महज दस बर्थ का कोटा दिया गया है। हालांकि इन दोनों अमृत भारत ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज जंक्शन पर नहीं है। जंक्शन पर ट्रेनों की भारी आवाजाही को देखते हुए इन दोनों का ठहराव सूबेदारगंज स्टेशन पर किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह गया और पटना अमृत भारत का कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी ठहराव नहीं है। वहां रेलवे द्वारा इसका ठहराव गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर किया गया है। फिलहाल विशेष ट्रेन के रूप में शुक्रवार 22 अगस्त को गया-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन का प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर स्वागत होगा।
विज्ञापन
किराये का स्लैब बदला गया है क्योंकि दिल्ली स्टेशन की दूरी 623 किमी है जबकि नई दिल्ली की दूरी यहां से 636 किमी है। 625 किमी के बाद स्लैब चेंज हो जाता है। इसी वजह से पटना-नई दिल्ली अमृत भारत का किराया 440 रुपये है। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर