Railway News : सूबेदारगंज में 112 पिलर पर बनेगा तीन किमी लंबा रेल फ्लाई ओवर
सूबेदारगंज में बनाए जाने वाले रेल फ्लाई ओवर का निर्माण रेलवे ने शुरू कर दिया है। तकरीबन तीन किमी लंबे इस रेल फ्लाईओवर में कुल 112 पिलर बनाए जाएंगे। यह जिले का पहला रेल फ्लाईओवर होगा जो रेल ट्रैक और सड़क दोेनों के ऊपर से होकर गुजरेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबेदारगंज में बनाए जाने वाले रेल फ्लाई ओवर का निर्माण रेलवे ने शुरू कर दिया है। तकरीबन तीन किमी लंबे इस रेल फ्लाईओवर में कुल 112 पिलर बनाए जाएंगे। यह जिले का पहला रेल फ्लाईओवर होगा जो रेल ट्रैक और सड़क दोेनों के ऊपर से होकर गुजरेगा। रेलवे के मिशन रफ्तार प्रोजेक्ट के तहत ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रतिघंटा करने के लिए एनसीआर जोन द्वारा प्रयागराज जंक्शन से बमरौली तक चौथी लाइन का निर्माण किया जाना है। इसी निर्माण में सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के निकट एक रेल फ्लाई ओवर भी बनना है। यह फ्लाईओवर इसी चौथी लाइन के लिए ही बनाया जा रहा है।
पहले यह फ्लाईओवर सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के ऊपर से निकालना था, लेकिन अब इसे एनसीआर मुख्यालय के निकट हरवारा से झलवा को जोड़ने वाले रेलवे सबवे के ऊपर से निकाला जाएगा। इस तरह से यह फ्लाईओवर हरवारा-झलवा सड़क मार्ग के साथ ही दिल्ली-हावड़ा रूट की मेन लाइन को भी ऊपर से क्रास करेगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद प्रयागराज जंक्शन पर रामबाग और प्रयाग से आने वाली ट्रेनें जो कानपुर की तरफ जाती हैं, उनके संचालन के दौरान जंक्शन की मुख्य लाइन पर ट्रैफिक नहीं रोकना पड़ेगा। फ्लाई ओवर निर्माण के साथ ही जंक्शन से बमरौली के बीच दस किमी लंबी चौथी लाइन बिछाने का भी काम शुरू हो गया है।
जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह के समानांतर इस लाइन का निर्माण होगा, जो एनसीआर मुख्यालय के निकट रेल फ्लाई ओवर के जरिए दिल्ली-हावड़ा रूट की मेन अप और डाउन लाइन को क्रास करके बमरौली स्टेशन के निकट अप लूप लाइन में मिल जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 493 करोड़ रुपये है। रेलवे की तैयारी है कि महाकुंभ 2025 के पूर्व इसका निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाए।
सूबेदारगंज के निकट रेल फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू हो गया है। यह फ्लाईओवर जंक्शन से बमरौली तक 10 किमी लंबी चौथी लाइन के निर्माण का ही हिस्सा है। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर।
जंक्शन की किलाबंदी कर एक दिन में 223 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया
प्रयागराज जंक्शन में शुक्रवार को विशेष चेकिंग अभियान चला। इस दौरान जंक्शन की आरपीएफ कर्मियों द्वारा किलाबंदी की गई। अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में 494 लोगों को पकड़ा गया। इसमें बेटिकट यात्रियों की संख्या 223 रही।
प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम के निर्देश पर अभियान दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। रात तकरीबन आठ बजे तक चले अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में 3.29 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसीएम दिनेश कुमार और मुख्य टिकट निरीक्षक दिवाकर शुक्ला के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान 223 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। इनसे 1.94 लाख का जुर्माना लिया गया। इसके अलावा अन्य केसों में 271 लोगों को पकड़ कर 1.34 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया । इस अभियान के दौरान 11 ट्रेनें भी चेक की गई।