{"_id":"5ee78cf68ebc3e433922c1ae","slug":"railway-news-rpf-police-station-sanitized","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ थाना किया गया सैनिटाइज, रेलकर्मियों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ थाना किया गया सैनिटाइज, रेलकर्मियों में दहशत
Mon, 15 Jun 2020 11:21 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पहुंचने के ट्रेन को सैनिटाइज किया गया
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज जंक्शन में जीआरपी के दो जवानों की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद रेलवे का फ्रंट लाइन स्टाफ भी दहशत में आ गया है। जीआरपी एवं आरपीएफ थाने के अगल-बगल होने एवं विभाग के जवानों की आवाजाही दोनों ही थानों में होने की वजह से आरपीएफ जवान भी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
इस बीच जंक्शन पर आरपीएफ थाना को सैनिटाइज करवाया गया। साथ ही स्टाफ से कहा गया कि अभी वह जीआरपी जवानों से दूरी बनाकर अपनी ड्यूटी करें। जीआरपी के दो जवानों की सोमवार को ही कोरोना पाजीटिव रिपोर्ट आई। इस रिपोर्ट के आने के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले माह श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही के दौरान लखनऊ स्टेशन पर जीआरपी के एक के बाद कई जवान कोरोना संक्रमित हो गए। बाद में वहां आरपीएफ के भी कुछ जवानों को कोरोना निकला। वहां कई जवानों और रेलकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने का मामला खासा सुर्खियों में रहा।
विज्ञापन
अब प्रयागराज जंक्शन पर भी जीआरपी के दो जवान संक्रमित हो गए हैं। इस बारे में प्रयागराज जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर अनुपम सक्सेना कहना है कि उनके फ्रंट लाइन स्टाफ पूरी सुरक्षा के साथ काम कर रहे हैं। पीपीई किट एवं मास्क के साथ ही जंक्शन पर आने वाले यात्रियों की चेकिंग रेलवे का स्टाफ कर रहा है।
वहीं इंसपेक्टर आरपीएफ बीपी सिंह ने बताया कि सोमवार को थाने का सैनिटाइजेशन करवाया गया। कहा कि जीआरपी के जो जवान संक्रमित पाए गए हैं, वह ऑफिस वर्क ही करते थे। ऐसे में इस बात की उम्मीद कम है कि आरपीएफ का कोई जवान इनके संपर्क में आया हो।