फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Railway workers furious over the order to surrender the posts, took out a procession and demonstrated

Railway News : पदों को सरेंडर करने के आदेश पर भड़के रेलकर्मी, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Tue, 07 Jun 2022 12:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 12:00 AM IST
सार

रेलकर्मियों की प्रमुख मांगें
  • रेल कर्मियों से आठ घंटे के बजाय 12 घंटे न कराया जाए काम।
  • गार्ड/लोको पायलट को दिया जाए  4600 का ग्रेड पे।
  • टेक्नीशियन-2 को टेक्नीशियन-1 के साथ नहीं किया गया मर्ज ।
  • महिलाओं के कार्य स्थल पर चेजिंग रूम, शौचालय की होे व्यवस्था। 
  • ट्रैक  मेंटेनरों को दिया जाए 4200 का ग्रेड पे। 
  • न्यू पेंशन स्कीम की जाए निरस्त, पुरानी पेंशन नीति हो लागू
  • रेल कर्मचारी के माता-पिता को मुफ्त मेडिकल सुविधा व पास की दी जाए सुविधा। 

विज्ञापन
Railway News: Railway workers furious over the order to surrender the posts, took out a procession and demonstrated
Prayagraj News : बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे बोर्ड द्वारा गैर संरक्षा श्रेणी के 50 प्रतिशत रिक्त पदों को सरेंडर करने के आदेश के विरोध में रेल कर्मियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में रेल कर्मियों ने जुलूस निकालने के साथ डीआरएम ऑफिस के गेट पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान यूनियन नेताओं और कर्मचारियों ने अपनी तमाम मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। वहां डीआरएम को  संबोधित 11 सूत्रीय मांग का एक ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन



इसके पूर्व यूनियन के जोनल महामंत्री आरपी सिंह ने केंद्र सरकार को मजदूर विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक के बाद एक तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने 20 मई 22 को बोर्ड द्वारा जारी किए गए पत्र का हवाला देतेे हुए कहा कि बोर्ड द्वारा गैर संरक्षा श्रेणी के 50 प्रतिशत रिक्त पदों को समाप्त करने का आदेश सभी जोनल महाप्रबंधकों को दिया है।
विज्ञापन



इसका पुरजोर विरोध नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन (एनएफआईआर) और नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ (एनसीआरईएस) द्वारा किया जा रहा है। आरपी सिंह ने कहा कि संगठन  लगातार कर्मचारी सुविधाओं को बढ़ाने व उनके कार्य स्थलों, गैंग हटो एवं विश्राम गृहों में सुधार करने की वार्ता करता रहा है, लेकिन प्रशासन का रवैया ढुलमुल बना रहता है। सरकार मजदूरों की संख्या घटाकर व रिक्तियों को न भरकर सरकार संरक्षा व सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है, इसका प्रबल विरोध इपंलाइज संघ द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार आंदोलन को तेज किया जायेगा। सभा में  मंडल मंत्री चंदन सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों से रात में तो कार्य करवाती है लेकिन रात्रि भत्ते पर रोक लगाकर वह कर्मचारियों को शोषण कर रही है। इस अवसर पर एसके मिश्र, अखिलेश सिंह राठौर, आलोक सहगल, एसके सिंह, गोबिंद सिंह, सत्यम गुप्ता, बीके यादव, राकेश चौधरी, शास्त्री देवी, एसके यादव, योेगेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन के बाद 11 सूत्रीय मांग का ज्ञापन एडीआरएम  को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed