Railway News : ओएचई में रुकी पावर सप्लाई, दारागंज में डेढ़ घंटे खड़ी रही लिच्छवी एक्सप्रेस
लिच्छवी एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन पहुंचने का समय शाम छह बजे और प्रयागराज रामबाग पहुंचने का समय शाम 5.35 बजे है। सोमवार को शाम सवा छह बजे के आसपास दारागंज स्टेशन के पास ट्रेन खड़ी हो गई। 15-20 मिनट बाद ट्रेन नहीं चली तो तमाम यात्री नीचे उतर गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस सोमवार की शाम दारागंज स्टेशन पर अचानक खड़ी हो गई। ट्रेन काफी देर तक नहीं चली तो उसमें सवार तमाम यात्री नीचे उतर आए। यात्रियों ने ड्राइवर और गार्ड से जानकारी ली तो मालूम पड़ा कि ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) में पावर सप्लाई बाधित है। इस दौरान तकरीबन डेढ़ घंटा तक ट्रेन वहां खड़ी रही।
लिच्छवी एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन पहुंचने का समय शाम छह बजे और प्रयागराज रामबाग पहुंचने का समय शाम 5.35 बजे है। सोमवार को शाम सवा छह बजे के आसपास दारागंज स्टेशन के पास ट्रेन खड़ी हो गई। 15-20 मिनट बाद ट्रेन नहीं चली तो तमाम यात्री नीचे उतर गए। वहां ओएचई से इंजन को मिलने वाली पावर सप्लाई ठप होने की बात सामने आई।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सप्लाई ठीक होने के बाद ट्रेन वहां से चली। इस दौरान 85 मिनट ट्रेन वहां खड़ी रही। बाद में लिच्छवी शाम 7.35 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंच सकी।
कोयला पहुंचाने के लिए रेलवे ने निरस्त की चार जोड़ी ट्रेनें
पावर हाउस तक कोयले की आपूर्ति में कोई दिक्कत न हो इसके लिए बीते कुछ दिनों से कोयला लदी मालगाड़ियों की संख्या बढ़ा दी गई है। मालगाड़ियों के सुचारु संचालन के लिए रेलवे भी अपनी कुछ यात्री ट्रेनों को निरस्त कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे द्वारा चार जोड़ी यात्री ट्रेनों को निरस्त किया गया है।