{"_id":"651673b7ed956ad31002d305","slug":"railway-news-now-nauchandi-express-is-completely-from-saharanpur-not-meerut-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : मेरठ नहीं, अब पूरी तरह से सहारनपुर की हुई नौचंदी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : मेरठ नहीं, अब पूरी तरह से सहारनपुर की हुई नौचंदी एक्सप्रेस
Fri, 29 Sep 2023 12:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:20 PM IST
सार
प्रयागराज संगम से मेरठ सिटी/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस यहां से बरेली, मुरादाबाद, रामपुर जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन है। प्रयागराज से नौचंदी में कुल 23 कोच लगते हैं। मेरठ पहुंचने के बाद इसमें से 17 कोच अलग कर लिए जाते हैं। इसके बाद शेष छह कोच सहारनपुर तक जाते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज संगम से मेरठ होकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अब पूरी तरह से सहारनपुर की ही होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ की बजाय सहारनपुर से ही चलेगी। अभी इस ट्रेन के 17 कोच मेरठ सिटी तक एवं छह कोच सहारनपुर तक जाते हैं, लेकिन एक अक्तूबर से सभी 23 कोच सहारनपुर तक जाएंगे। इतना ही नहीं ट्रेन अब तकरीबन 30 मिनट पहले प्रयागराज संगम पहुंच जाएगी। शाम को भी इसकी रवानगी 5:20 की जगह 5:50 बजे करने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रयागराज संगम से मेरठ सिटी/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस यहां से बरेली, मुरादाबाद, रामपुर जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन है। प्रयागराज से नौचंदी में कुल 23 कोच लगते हैं। मेरठ पहुंचने के बाद इसमें से 17 कोच अलग कर लिए जाते हैं। इसके बाद शेष छह कोच सहारनपुर तक जाते हैं।
विज्ञापन
इस वजह से नौचंदी का प्राथमिक रखरखाव सहारनपुर और मेरठ सिटी दोनों ही स्थानों पर होता है, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत इसका प्राथमिक रखरखाव प्रयागराज संगम में करवाए जाने की तैयारी है। इस वजह से इसका समय भी बदलना तय है। इसकी रवानगी शाम 5:20 की जगह 5:50 बजे होगी जो अगले दिन सुबह 10:40 बजे सहारनपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, सहारनपुर से इसकी रवानगी पहले की तरह शाम 5:25 बजे ही रहेगी, लेकिन यहां आने का समय सुबह अब 9:50 की जगह 9:20 बजे हो जाएगा। खास बात यह है कि इसी वित्तीय वर्ष में नौचंदी एक्सप्रेस को एलएचबी रेक मिल जाएगा। रेलवे अफसरों का कहना है कि इस व्यवस्था से प्रयागराज से मुजफ्फरनगर, देवबंद जाने वाले यात्रियों को पहले के मुकाबले ज्यादा बर्थ मिलेंगी।