फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News Now golf cart facility is also available at Prayagraj Sangam station

Railway News : अब प्रयागराज संगम स्टेशन पर भी गोल्फ कार्ट की सुविधा, 50 रुपये प्रति यात्री है किराया

Thu, 21 Aug 2025 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 05:41 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन के बाद प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर भी गोल्फ कार्ट ( बैट्री संचालित कार ) की सुविधा शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वीके यादव ने फीता काटकर इस सेवा का शुभांरभ किया।

विज्ञापन
Railway News Now golf cart facility is also available at Prayagraj Sangam station
प्रयागराज संगम स्टेशन पर गोल्फ कार्ट सुविधा का शुभारंभ किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन के बाद प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर भी गोल्फ कार्ट ( बैट्री संचालित कार ) की सुविधा शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वीके यादव ने फीता काटकर इस सेवा का शुभांरभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यात्रियों को स्टेशन पर रिटायरिंग आदि की भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

यहां बताया गया कि गोल्फ कार्ट सुविधा महाकुंभ के दौरान ही शुरू की जानी थी लेकिन तब यात्रियों की अत्याधिक भीड़ की वजह से यह सेवा बाद में शुरू करने की तैयारी की गई। फिलहाल बृहस्पतिवार को यह सेवा शुरू कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बुजुर्ग, दिव्यांगजन यात्रियों को इस सेवा के तहत प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान गोल्फ कार्ट सेवा शुरू करने वाली कंपनी बाला जी भागवत प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के बालगोविंद तिवारी ने बताया कि एक बार में इसमें पांच से छह यात्री बैठाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


प्रति यात्री किराया 50 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। अगर कोई पूरी गोल्फ कार्ट बुक कराता है तो उसे 200 रुपये का शुल्क देना होगा। कहा कि स्टेशन के मुख्य पोर्टिको से इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है। इसके माध्यम से प्रत्येक प्लेटफार्म तक जाया जा सकता है। कहा कि 9935574933 नंबर पर कॉल करके इसकी बुकिंग कराई जा सकती है। कहा कि स्टेशन के प्रमुख स्थानों पर इस नंबर का उल्लेख किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed