{"_id":"62b49f54c6958d5a0c6bf64d","slug":"railway-news-muri-express-will-come-back-on-track-after-two-and-a-half-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"railway news : सवा दो वर्ष बाद पटरी पर आएगी मुरी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
railway news : सवा दो वर्ष बाद पटरी पर आएगी मुरी एक्सप्रेस
Thu, 23 Jun 2022 10:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:43 PM IST
सार
गाड़ी संख्या 18101 टाटानगर-जम्मूतवी मुरी एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार, शनिवार एवं सोमवार को प्रयागराज जंक्शन आएगी, जबकि 18102 जम्मूतवी-टाटानगर मुरी एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को प्रयागराज आएगी।
विज्ञापन
Train
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से अमृतसर, जम्मू जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन मुरी एक्सप्रेस का संचालन एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। कोरोना की पहली लहर के दौरान लगे लॉकडाउन की वजह से इस ट्रेन का संचालन मार्च 2020 से बंद चल रहा था। अब सवा दो वर्ष बाद टाटानगर से प्रयागराज जंक्शन के रास्ते जम्मूतवी जाने वाली मुरी एक्सप्रेस एक बार फिर शुरू होने जा रही है। इसका संचालन एक जुलाई को टाटानगर से एवं चार जुलाई को जम्मूतवी से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 18101 टाटानगर-जम्मूतवी मुरी एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार, शनिवार एवं सोमवार को प्रयागराज जंक्शन आएगी, जबकि 18102 जम्मूतवी-टाटानगर मुरी एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को प्रयागराज आएगी। टाटानगर से शाम 5.05 बजे चलकर अगले दिन यह ट्रेन सुबह 9.50-9.55 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। जबकि अगले दिन दोपहर 2.10 बजे जम्मूतवी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
वापसी में जम्मूतवी से दिन में 2.20 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 5.10-5.15 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन आ जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 21 कोच की यह ट्रेन टाटानगर से बरकाकाना, बरवाडीह, नगरी ऊटारी, चोपन, प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, दिल्ली, कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट आदि समेत कुल 54 स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन