फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   railway mst news: three thousand in mandal and only three mst made in prayagraj junction

railway mst news: रेलने ने 17 माह बाद शुरू की एमएसटी सेवा, मंडल में तीन हजार तो प्रयागराज जंक्शन में बने महज तीन पास

Fri, 03 Sep 2021 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Sep 2021 06:16 PM IST
सार

प्रयागराज संगम से विभिन्न शहरों के लिए संचालित किसी भी ट्रेन में एमएसटी सेवा का लाभ यात्रियों को नहीं मिलेगा। उत्तर रेलवे द्वारा एमएसटी धारकों के लिए जिन 56 ट्रेनों की सूची जारी की गई है उसमें से एक भी ट्रेन प्रयागराज संगम से नहीं चलती है।

विज्ञापन
railway mst news: three thousand in mandal and only three mst made in prayagraj junction
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे द्वारा 17 माह के  अंतराल के बाद एमएसटी सेवा शुरू करने के बाद चुनिंदा ट्रेनों में यात्रियों को सफर की अनुमति दिए जाने की वजह से दैनिक यात्री खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रयागराज जंक्शन की बात करें तो यहां से गुजरने वाली मात्र एक ट्रेन में ही एमएसटी धारकों को सफर करने की अनुमति दी गई है। इस वजह से सप्ताह भर में यहां महज तीन यात्रियों ने ही एमएसटी बनवाई है। 
विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के बाकी स्टेशनों की भी स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। लॉकडाउन के पूर्व प्रयागराज मंडल में एमएसटी धारकों की संख्या 14 हजार से ज्यादा थी। लेकिन अभी तक रेलवे द्वारा सिर्फ 38 ट्रेनों में ही एमएसटी धारकों को सफर की अनुमति दिए जाने की वजह से मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, छिवकी, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, खुर्जा, विंध्याचल, मानिकपुर, फफूंद, कानपुर अनवरगंज आदि स्टेशनों से महज तीन हजार यात्रियों द्वारा ही एमएसटी बनवाई गई है। रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों में यात्रियों को सफर की अनुमति दी गई है वह सभी अनारक्षित ट्रेनें हैं।  वहीं दूसरी ओर तीन सितंबर से उत्तर रेलवे भी अपनी कुछ ट्रेनों में एमएसटी धारकों को सफर की अनुमति दे रहा है। उत्तर रेलवे द्वारा कुल 56 ट्रेनों की सूची जारी की गई है। उत्तर मध्य रेलवे की तरह उत्तर रेलवे ने भी उन्हीं ट्रेनों की सूची जारी की है जो अनारक्षित श्रेणी की है। 
विज्ञापन


प्रयागराज संगम की किसी भी ट्रेन में अभी एमएसटी नहीं
प्रयागराज संगम से विभिन्न शहरों के लिए संचालित किसी भी ट्रेन में एमएसटी सेवा का लाभ यात्रियों को नहीं मिलेगा। उत्तर रेलवे द्वारा एमएसटी धारकों के लिए जिन 56 ट्रेनों की सूची जारी की गई है उसमें से एक भी ट्रेन प्रयागराज संगम से नहीं चलती है। जबकि यहां से लखनऊ, अयोध्या, फैजाबाद आदि शहरों के लिए नियमित रूप से ट्रेनें चल रही हैं। यहां के एमएसटी धारक लगातार मांग कर रहे हैं कि उन्हें एमएसटी पर सफर की अनुमति दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर जोन की 38 अनारक्षित ट्रेनों में एमएसटी धारकों को सफर की अनुमति दी गई है। जैसे-जैसे हालात सामान्य होंगे ट्रेनों की संख्या में जोन द्वारा इजाफा किया जाएगा। - डा. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed