{"_id":"61cf325c02977801a136754d","slug":"railway-memu-train-will-run-from-prayagraj-to-mainpuri-another-achievement-in-the-name-of-core-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : प्रयागराज से मैनपुरी तक चलेगी मेमू ट्रेन, कोर प्रयागराज के नाम एक और उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : प्रयागराज से मैनपुरी तक चलेगी मेमू ट्रेन, कोर प्रयागराज के नाम एक और उपलब्धि
Sat, 01 Jan 2022 01:10 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:10 AM IST
सार
डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा की मौजूदगी में ही सीआरएस (मुख्य संरक्षा आयुक्त) ने शुक्रवार को शिकोहाबाद से मैनपुरी (51.8 किमी) रेलखंड का विद्युतीकरण कार्य होने के बाद निरीक्षण किया।
विज्ञापन
memu train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। कोर द्वारा उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के शिकोहाबाद-मैनपुरी रेलखंड का विद्युतीकरण कर लिया गया है। वर्ष 2021 के आखिरी दिन इस रूट का सीआरएस ने निरीक्षण भी कर लिया। अब इस रूट पर मार्च 22 तक मैनपुरी से शिकोहाबाद रूट का विद्युतीकरण हो जाएगा। इसके बाद प्रयागराज से कानपुर, फर्रुखाबाद होते हुए मैनपुरी तक मेमू ट्रेन संचालन रेलवे द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा की मौजूदगी में ही सीआरएस (मुख्य संरक्षा आयुक्त) ने शुक्रवार को शिकोहाबाद से मैनपुरी (51.8 किमी) रेलखंड का विद्युतीकरण कार्य होने के बाद निरीक्षण किया। इस दौरान यहां स्पीड ट्रायल भी लिया गया। कोर प्रयागराज के सीपीआरओ अमिताभ शर्मा ने बताया कि प्रयागराज मंडल के शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद एवं मैनपुरी-इटावा खंड का विद्युतीकरण होना प्रस्तावित है। इसके प्रथम चरण में शिकोहाबाद-मैनपुरी पूर्णरूप से विद्युतीकृत हो गया है।
विज्ञापन
अब दूसरे चरण में फर्रुखाबाद-मैनपुरी-इटावा सेक्शन का मार्च 2022 तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने का प्रस्ताव है। दोनों चरणों में विद्युतीकरण हो जाने के बाद प्रयागराज-कानपुर से फर्रुखाबाद-मैनपुरी खंड के बीच मेमू ट्रेन चल सकेंगी। इससे दैनिक यात्रियों को काफी सुविधा होगी। कोर प्रयागराज के महाप्रबंधक यशपाल सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद प्रोटोकाल का पालन करते हुए कोर की नौ परियोजनाओं द्वारा तीव्र गति से विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में कोर द्वारा 1364 रूट किमी के रेल मार्ग का विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन