{"_id":"5c9d2f2cbdec22140f076382","slug":"railway-group-d-the-raised-sack-on-the-shoulder-faced-the-face-after-the-qualifying","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ग्रुप डीः कंधे पर उठाई बोरी, क्वालीफाई करने के बाद चेहरा खिलखिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ग्रुप डीः कंधे पर उठाई बोरी, क्वालीफाई करने के बाद चेहरा खिलखिलाया
Fri, 29 Mar 2019 02:01 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
group d
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा में बृहस्पतिवार को 35 किलो रेत से भरी बोरी लेकर 831 युवा दौड़े। तपती दुपहरी में रेत भरी बोरी लेकर इन युवाओं के चेहरे पर थकान तो दिखी, लेकिन इसमें आधे से ज्यादा ऐसे अभ्यर्थी रहे जिनके चेहरे पर रेस पूरी करने के खिलखिला गए। अब इन अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद उनकी रेलवे ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर नौकरी तय है।
पिछले वर्ष ही ग्रुप डी के 4762 पदों के लिए 14288 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए। अब 26 मार्च से ये अभ्यर्थी डीएसए ग्राउंड में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए जुट रहे हैं। एक दिन के अंतराल के बाद बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से पूर्व ही अभ्यर्थी डीएसए ग्रांउड में जुटना शुरू हो गए। इसके बाद परीक्षा शुरू हुई। कुल एक हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें से 831 ही इसमें शामिल हुए।
इसमें 50-50 के ग्रुप में अभ्यर्थी 35 किलो रेत से भरी बोरी लेकर 100 मीटर तक चले। दिन में तीन बजे तक यह क्रम चला। इसमें सफल अभ्यर्थियों को 1000 मीटर की रेस में मौका मिला। अंत में कुल 562 अभ्यर्थी डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए सफल घोषित किए। आरआरसी चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक शुक्रवार को 1500 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी बोले बमुश्किल ही ज्वाइन करेंगे नौकरी
ग्रुप डी की परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद तमाम अभ्यर्थियों ने कहा कि वे ग्रुप डी की नौकरी शायद ही ज्वाइन करे। कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी रहे जिन्होंने रेलवे की एएलपी परीक्षा भी क्वालीफाई कर ली, जबकि कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि उनका अन्य प्रतियोगी परीक्षा में चयन हो गया है। इस भर्ती परीक्षा में बहुत से ऐसे भी अभ्यर्थी रहे जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर यहां परीक्षा देने के लिए पहुंचे। बरेली के पुष्पेंद्र प्रताप अग्रवाल ने कहा कि परिवार वालों ने फार्म भरने को कहा था। इसी वजह से परीक्षा दी और क्वालीफाई कर ली। एक अन्य प्रतियोगी परीक्षा में भी उनका चयन हो गया है। इसी तरह अलीगढ़ के कमल ने कहा कि उनका असिस्टेंट लोको पॉयलट परीक्षा में चयन हो गया है। दिल्ली से आए सर्वेश ने कहा कि वह डिप्लोमा होल्डर है। निश्चित ही ग्रुप डी की नौकरी वे करेंगे। बीटेक कर चुके सासाराम के विशाल कुमार, गोेरखपुर के आशीष कुमार और बलिया के दिनेश कुमार ने कहा कि अभी तय नहीं है कि वह ग्रुप डी की नौकरी करेंगे या नहीं।