{"_id":"60a80edff173415ce4780957","slug":"railway-bridge-will-be-built-120-meters-away-from-the-old-bridge-to-save-housing-in-daraganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारागंज में आवास बचाने के लिए पुराने पुल से 120 मीटर दूर बनेगा रेलवे का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारागंज में आवास बचाने के लिए पुराने पुल से 120 मीटर दूर बनेगा रेलवे का पुल
Sat, 22 May 2021 01:19 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 May 2021 01:19 AM IST
सार
- झूंसी साइड में 55 तो दारागंज साइड में पुराने रेल पुल से नए पुल की दूरी की गई 120 मीटर
विज्ञापन
पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दारागंज में वर्षों से रह रहे लोगों के आवास बचाने के लिए रेलवे ने बीच का रास्ता निकाला है। रेलवे द्वारा दारागंज साइड में पुराने रेल पुल से नए रेल पुल को तकरीबन 120 मीटर दूर बनाया जाएगा। ऐसा करने से वहां कई आवास ध्वस्त होने से बचाए जा सकेंगे। इस पुल से आने वाले रेल ट्रैक को परेड ग्राउंड से निकालते हुए दारागंज-प्रयागराज रामबाग लाइन में मिलाया जाएगा।
दरअसल पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा वाराणसी से प्रयागराज जंक्शन तक रेल लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है। इसी वजह से झूंसी से दारागंज को जोड़ने के लिए रेलवे द्वारा यहां पुल का निर्माण शुरू किया जगया है। पुराने रेल पुल और शास्त्री पुल के बीच में ही इसका निर्माण हो रहा है, लेकिन दारागंज साइड में आबादी बसी होने की वजह से इस पुल के निर्माण में थोड़ा फेर बदल रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा किया गया है। दरअसल रेलवे ने इस पुल को बनाने की जिम्मेदारी आरवीएनएल को दी है।
नए पुल की डिजाइन के हिसाब से यह झूंसी साइड में पुराने रेल पुल से तकरीबन 55 मीटर दूर है, जबकि अब दारागंज साइड में यह पुल अब तकरीबन 120 मीटर दूर हो जाएगा। अगर दारागंज साइड में भी यह पुल 55 मीटर दूर होता तो वहां तमाम लोगों के आवास तोड़ने पड़ते। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पुल का निर्माण आरवीएनएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनय अग्रवाल की देखरेख में हो रहा है। 1.92 किलोमीटर लंबे इस पुल पर कुल 25 पिलर बनाए जाएंगे। वर्ष 2024 तक पुल तैयार होने की उम्मीद है।