{"_id":"62a0f3f375727c51844013dd","slug":"railway-bharti-board-railway-will-run-special-train-for-rrb-candidates-allahabad-news-ald334768915","type":"story","status":"publish","title_hn":"railway bharti board : आरआरबी परीक्षार्थियों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
railway bharti board : आरआरबी परीक्षार्थियों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरआरबी परीक्षार्थियों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा ली जाने वाली नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-2) के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे द्वारा 13 जून को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा इसकी समय सारिणी बुधवार को जारी कर दी गई।
स्पेशल ट्रेन का संचालन आगरा कैंट से पटना के बीच प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। 13 जून को गाड़ी संख्या 04175 आगरा कैंट से रात आठ बजे चलकर मथुरा, कासगंज, कन्नौज, कानपुर के रास्ते चलकर सुबह 7.50 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर 3.30 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी में 04176 पटना से 15 जून की रात 10.10 बजे चलकर सुबह 5.15 बजे प्रयागराज और दोपहर 3.40 बजे आगरा कैंट पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार 21 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर, सामान्य श्रेणी के छह-छह, एसी थ्री के चार, एसएलआर, एसी टू के दो-दो एवं एसी फर्स्ट कम एसी थ्री का एक कोच रहेगा। ब्यूरो