फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway announced to run additional train for Mumbai

Prayagraj News: मुंबई के लिए रेलवे का अतिरिक्त ट्रेन चलाने का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Railway announced to run additional train for Mumbai
प्रयागराज। गर्मी की छुट्टियों में मुंबई रूट की ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। रेलवे ने प्रयागराज छिवकी के रास्ते मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से दानापुर के बीच चलाए जाने वाली स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी की है।
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से गाड़ी संख्या 01117 का संचालन बृहस्पतिवार 29 जून की सुबह 11.25 बजे होगा। नासिक, इटारसी, जबलपुर, सतना के रास्ते ट्रेन अगले दिन सुबह 8.45-8.50 बजे प्रयागराज छिवकी एवं दोपहर दो बजे दानापुर पहुंच जाएगी। वापसी में दानापुर से 01118 शुक्रवार शाम 7.30 बजे चलने के बाद रात 1.45-1.50 बजे प्रयागराज छिवकी एवं रविवार तड़के 3.50 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन

एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के 13, एसी थ्री के दो, एसी फर्स्ट एवं एसी टू का एक-एक, सामान्य श्रेणी के तीन एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed