फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rail operations restored after 24 hours, trains delayed for hours, passengers upset

NCR Railway : 24 घंटे बाद बहाल हुआ रेल संचालन, घंटों लेट रहीं ट्रेनें, यात्री हुए परेशान

Mon, 24 Oct 2022 01:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 01:48 PM IST
सार

दरअसल रविवार की सुबह ही फतेहपुर के निकट रमवा रेलवे स्टेशन के यार्ड पर एक मालगाड़ी के 29 वैगन पटरी से उतर गए थे। इस घटना के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट के प्रयागराज-कानपुर रेलखंड पर रेल संचालन बाधित हो गया।

विज्ञापन
Rail operations restored after 24 hours, trains delayed for hours, passengers upset
Prayagraj News : पटरी से उतरी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज मंडल के फतेहपुर के निकट हुए मालगाड़ी हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज रेलखंड पर 24.30 घंटे बाद रेल संचालन बहाल हो सका। इस वजह से संबंधित रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनें सोमवार को घंटों विलंब से पहुंची। ट्रेनों के विलंब से आने की वजह से यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई। दिवाली के मौके पर तमाम लोग समय से अपने घर भी नहीं पहुंच सके। उधर इस मामले में रेल प्रशासन ने उच्च  स्तरीय जांच कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन



दरअसल रविवार की सुबह ही फतेहपुर के निकट रमवा रेलवे स्टेशन के यार्ड पर एक मालगाड़ी के 29 वैगन पटरी से उतर गए थे। इस घटना के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट के प्रयागराज-कानपुर रेलखंड पर रेल संचालन बाधित हो गया। बाद में रेलवे प्रशासन द्वारा संबंधित रूट की कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त कर दी गई।  इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें ईस्टर्न डेडीकेटेड फेट कॉरीडोर से निकाली गई। कुछ ट्रेने वाया लखनऊ, तो कुछ बांदा एवं ऊंचाहार के रास्ते संचालित की गईं। 

विज्ञापन

रविवार दोपहर से वहां मालगाड़ी के वैगन को पटरी से हटाने का कार्य शुरू हुआ। सोमवार सुबह आठ बजे अप लाइन रेल संचालन के लिए खोली गई। इस दौरान सबसे पहले 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सुबह 8.20 बजे रमवा स्टेशन से पास हुई। हालांकि डाउन लाइन से सुबह 11.02 बजे मालगाड़ी निकाली गई।

 

 

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रात भर मौके पर रेलकर्मी जुटे रहे। फिलहाल दोनों लाइन पर अब रेल संचालन बहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह से 24 घंटे संबंधित रूट पर रेल संचालन बाधित रहा। इस वजह से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed