फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rail accident: 45 passengers of Prayagraj narrowly survived after the accident of Pawan Express

रेल हादसा : पवन एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बाल-बाल बचे प्रयागराज के 45 यात्री

Sun, 03 Apr 2022 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 10:58 PM IST
सार

राहत की बात यह रही कि ट्रेन से प्रयागराज आ आ रहे सभी 45 यात्री सुरक्षित रहे। रेल अफसरों ने बताया कि हादसे की वजह से वहां एक लाइन पर रेल संचालन बाधित है।

विज्ञापन
Rail accident: 45 passengers of Prayagraj narrowly survived after the accident of Pawan Express
पवन एक्सप्रेस पटरी से उतरी। - फोटो : social media

विस्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के नासिक के पास रविवार दोपहर प्रयागराज की तरफ आ रही एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस के 11 डिब्बों के पटरी से उतर जाने की सूचना मिलने के बाद प्रयागराज मंडल में भी हड़कंप मच गया।

विज्ञापन



इस दौरान डीआरएम ऑफिस स्थित कंट्रोल रूम में भी ट्रेन में सवार यात्रियों के बारे में मध्य रेलवे मुंबई के अफसरों से लगातार जानकारी ली जाती रही। राहत की बात यह रही कि ट्रेन से प्रयागराज आ आ रहे सभी 45 यात्री सुरक्षित रहे। रेल अफसरों ने बताया कि हादसे की वजह से वहां एक लाइन पर रेल संचालन बाधित है। इस वजह से सोमवार को मुंबई रूट से आने वाली तमाम ट्रेनें यहां विलंब से पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन



रविवार की दोपहर ही नासिक रोड रेलवे स्टेशन के पास लाहवित और देवलाली स्टेशनों के बीच पवन एक्सप्रेस के 11 कोच उतर गए थे। रेलवे अफसरों का कहना है कि ट्रेन में सभी एलएचबी कोच लगे थे, इस वजह से हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

45 यात्रियों का प्रयागराज से था रिजर्वेशन


बताया जा रहा है कि ट्रेन की विभिन्न श्रेणियों में सवार कुल 45 यात्रियों का प्रयागराज तक रिजर्वेशन था। इस बीच प्रयागराज जंक्शन पर संबंधित ट्रेन में यात्रियों की कुशलता जानने के लिए उनके परिचित लोग भी पहुंचे। यहां बताया गया कि सभी यात्री सुरक्षित है। इसके बाद ही लोगों की जान में जान आई। इस बीच प्रयागराज मंडल ने भी हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया।


एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा के अनुसार हेल्प लाइन नंबर नैनी 8429038570, मानिकपुर 9717641935 एवं प्रयागराज 0532-2408128, 2407353, 2408149 नंबरों पर हादसे के संबंध में पूछताछ की जा सकती है। उधर हादसे के बाद पवन एक्सप्रेस के पीछे आ रही कामायनी एक्सप्रेस को रोेक लिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह से सोमवार को काशी एक्सप्रेस, मुंबई जनता एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस समेत मुंबई रूट की कई ट्रेनें यहां विलंब से पहुंच सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed