फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul killed for opposing his proximity to sister

बहन से नजदीकी का विरोध करने पर हुई राहुल की हत्या

Mon, 13 Jun 2022 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rahul killed for opposing his proximity to sister
नबाबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार हत्यारोपी युवक रामसिंह यादव। - फोटो : PRATAPGARH
बहन से नजदीकी बढ़ाने का विरोध करने के कारण नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरियावां खामसामा का पुरवा निवासी राहुल यादव की हत्या की गई थी। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरियावां खामसामा का पुरवा निवासी राहुल यादव (22) बीते तीस मई को निमंत्रण में शामिल होने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने दो जून को पुलिस को सूचना देेकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।तीन जून को लेहदरी पुल के नीचे कछार में एक कंकाल मिला। वहां कपड़े, शराब की बोतल व एक टूटा हुआ मोबाइल भी पड़ा था। कपड़े देखने के बाद परिजनों ने बताया कि कंकाल राहुल का ही है।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसकी मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के बाद महेशगंज थाना क्षेत्र के राम सिंह यादव व उसके एक किशोर साथी को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राम सिंह यादव ने बताया कि राहुल की बहन से उसकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। इसके बाद उससे बातचीत शुरू हो गई थी। इसकी जानकारी राहुल व उसके परिजनों को हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने उसे कई बार बहन से दूर रहन को लेकर धमकाया था। उसके बीच में आने से मैं परेशान हो गया था। इस पर उसे मारने की योजना बनाई। तीस मई को उसने राहुल को बुलाया और बाइक पर बैठाकर लेहदरी पुल के पास ले गया। वहां शराब पीने के बाद अपने एक किशोर साथी के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दी। उसका मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed