फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi Tattali Sage on the Equations of Mission-2013

राहुल गांधी ने मिशन-2019 के समीकरणों पर टटोली नब्ज

Fri, 28 Sep 2018 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 28 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Tattali Sage on the Equations of Mission-2013
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को बम्हरौली एयरपोर्ट पर नेताओं से मिशन-2019 की कामयाबी की रणनीति पर गुफ्तगू की। उन्होंने मध्यप्रदेश विस चुनाव के अलावा आगामी लोस चुनाव के समीकरणों पर जानकारी लेने के साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि और राफेल सौदे पर आंदोलन का फीडबैक लिया। उन्होंने हाल में ही बालसन चौराहे से हटाई गई पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर भी नेताओं से पूछा। कांग्रेसियों ने हस्तक्षेप के बाद दोबारा पास में ही एडीए की ओर से प्रतिमा लगा दिए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


बम्हरौली एयरपोर्ट पर सुबह करीब 10 मिनट के दौरान राहुल ने यूपी और एमपी के कांग्रेस नेताओं से चुनावी समीकरणों के साथ ही महंगाई और राफेल सौदे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की घेरेबंदी का फीडबैक लिया। सुबह 10:40 पर एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष की अगवानी मध्यप्रदेश से आए वरिष्ठ नेता कम नाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी समेत दर्जन भर से अधिक नेताओं ने की। बुकें भेंट कर नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत किया। राहुल ने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य से एमपी चुनाव के समीकरणों पर चर्चा की। साथ ही प्रमोद तिवारी ने उन्हें बताया कि डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि से बढ़ी महंगाई और राफेल डील पर उनकी अगुवाई में हो रहे आंदोलन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। राहुल ने इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने नेताओं से पूछा कि कुछ दिन पहले यहां पं. नेहरू की प्रतिमा क्रेन से हटा दी गई थी। उस प्रकरण पर क्या हुआ? इस पर पार्टी के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने बताया कि कांग्रेसियों के कड़े विरोध के बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और प्रतिमा पुन: वहां लगा दी गई है। इस पर उन्होंने नेताओं को शाबाशी दी। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। यहां राहुल की अगवानी करने वालों में पूर्व विधायक व उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, विजय मिश्रा, सुधाकर तिवारी, तलत अजीज, हसीब अहमद, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, विवेकानंद पाठक, रमेश अग्रहरि, देवी प्रसाद पांडेय, अभय अवस्थी, अभ्युदय त्रिपाठी और सैयद मोहम्मद सहाब शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed