फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi is working to divide Hindus

हिंदुओं को बांटने का काम कर रहे हैं राहुल गांधी

Sat, 31 Mar 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 31 Mar 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is working to divide Hindus
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
केंद्रीय राज्यमंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं को बांटने का काम कर रहे हैं। उनकी मंशा है कि भारत के टुकड़े हों, लेकिन भाजपा उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। गिरिराज ने बिहार और बंगाल में हुए सांप्रदायिक दंगे के लिए भी राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जाने के लिए सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस से इलाहाबाद पहुंचे गिरिराज ने सर्किट हाउस में बिहार एवं बंगाल में हुए दंगे को लेकर कहा कि इस तरह की घटनाएं वहीं हो रही हैं जहां बहुसंख्यक हिंदू कमजोर हो रहा है। कांग्रेस और राहुल गांधी साजिश के तहत सामाजिक समरसता को कमजोर करते हुए हिंदुओं को आपस में बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने राहुल को बहुरूपिया भी करार दिया। उनकी ही पार्टी के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत की बिहार में हुए दंगे में भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पिछले कई दिनों से बिहार नहीं गए हैं। उन्हें वहां के बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं है। बिहार जाकर जमीनी हकीकत समझे बिना अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं है। सूबे की योगी सरकार द्वारा भारत रत्न डा. अंबेडकर के नाम के साथ राम जोड़ने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लोग इस मामले में बेवजह सवाल उठा रहे हैं। कहा कि अंबेडकर सभी के हैं और उनके नाम पर किसी का भी एकाधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed