फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul-Akhilesh's target on BJP: BJP has ruined one-third of the lives of the youth.

राहुल-अखिलेश का बीजेपी पर निशाना : भाजपा ने नौजवानों का एक तिहाई जीवन कर दिया बर्बाद

Sun, 19 May 2024 05:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2024 05:20 PM IST
सार

इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के समर्थन में करछना के मुंगारी में आयोजित संयुक्त जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी युवाओं को केंद्र में रखकर अग्निवीर स्कीम को कूड़ेदान में फेंकने और सेना के सभी जवानों को पूर्व की भांति पेंशन एवं कैंटीन की सुविधा देने का वादा किया।

विज्ञापन
Rahul-Akhilesh's target on BJP: BJP has ruined one-third of the lives of the youth.
अखिलेश यादव व राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीजेपी वालों ने सभी परीक्षाएं निरस्त करा दीं, सब प्रश्नपत्र लीक करा दिए। नौजवानों के भविष्य अंधकार में डाल दिया। न केवल नौकरी के लिए बेरोजगारों को धोखा दिया, बल्कि उनका एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। प्रतियोगी छात्रों के गढ़ में रविवार को चुनावी जनसभा के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ इसी अंदाज में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन

इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के समर्थन में करछना के मुंगारी में आयोजित संयुक्त जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी युवाओं को केंद्र में रखकर अग्निवीर स्कीम को कूड़ेदान में फेंकने और सेना के सभी जवानों को पूर्व की भांति पेंशन एवं कैंटीन की सुविधा देने का वादा किया। कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो नौकरी के साथ सम्मान का रोजगार भी मिलेगा।

विज्ञापन

बेरोजगार स्नातकों के खाते में साल में एक लाख रुपये डाले जाएंगे और उनके लिए बेहतरीन ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, अखिलेश यादव ने भी अग्निवीर योजना पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर योजना हमेशा के लिए खत्म कर दी जाएगी और फौज में पक्की नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed