{"_id":"58a749e84f1c1b941ad84f4a","slug":"rahul-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अंतिम दिन होगा अखिलेश-राहुल का रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अंतिम दिन होगा अखिलेश-राहुल का रोड शो
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 18 Feb 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 फरवरी को इलाहाबाद में जनसभा रैली के कारण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो का कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो अब संयुक्त रोड शो प्रचार के अंतिम दिन यानी 21 फरवरी को होगा। रोड शो के लिए फिलहाल दो रूट तय किए गए हैं। अगले एक-दो दिन में इसमें से एक रूट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
स्थानीय स्तर पर पार्टी की ओर से सपा प्रदेश नेतृत्व से अखिलेश-राहुल के रोड शो के लिए 20 तारीख मांगी गई थी। इसके लिए जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव ने प्रदेश नेतृत्व को पत्र भी लिखा था। उसी बीच प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एक साथ दो बड़े नेताओं के कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने में असमर्थता जता दी। ब्ल्यू बुक के तहत प्रशासन ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा का हवाला भी दिया है। इसी के बाद सपा ने अखिलेश-राहुल का कार्यक्रम आगे बढ़ाने का फैसला किया। पार्टी की ओर से रोड शो के लिए 10 से 12 किलोमीटर के दो रूटों पर विचार-विमर्श चल रहा है।
रोड शो बालसन चौराहा से शुरू होना है सो एक पहला रूट बालसन से कटरा, मनमोहन पार्क, सिविल लाइंस, खुल्दाबाद, करेली होकर शहर दक्षिणी में प्रवेश का रखा गया है, जबकि दूसरा रूट बालसन चौराहा से अल्लापुर, लेबर चौराहा, अलोपीबाग, बैरहना, बाई का बाग, चंद्रलोक, चौक कोतवाली, लूकरगंज होकर शहर पश्चिमी में प्रवेश का रखा गया है। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव का कहना है कि इन रूटों में से किसी एक पर जल्द निर्णय ले लिया जाएगा।