{"_id":"64a5d49791c1f96bee07dce6","slug":"rachna-saxena-will-get-this-years-womens-shri-sahitya-sadhana-samman-allahabad-news-c-3-1-ald1035-169990-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रचना सक्सेना को मिलेगा इस साल का महिला श्री साहित्य साधना सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रचना सक्सेना को मिलेगा इस साल का महिला श्री साहित्य साधना सम्मान
Thu, 06 Jul 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। वर्ष 2023 का महिला श्री साहित्य साधना सम्मान शहर समता महिला काव्यगोष्ठी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रचना सक्सेना को मिलेगा। उनको यह पुरस्कार 25 जुलाई को आयोजित एक अलंकरण समारोह में दिया जाएगा।
शहर समता महिला काव्यगोष्ठी की राष्ट्रीय महासचिव सुमन ढींगरा दुग्गल ने बताया कि यह सम्मान हर वर्ष दिया जाता है। इस वर्ष इसमें थोड़ा परिवर्तन किया गया है। पूर्व में महिला श्री सम्मान दिया जाता था, लेकिन इस वर्ष से इस सम्मान का नाम महिला श्री साहित्य साधना सम्मान कर दिया गया है। जिसको यह सम्मान दिया जाता है, उस पर केंद्रित विशेषांक निकलता है। सम्मान में प्रशस्ति पत्र, शॉल और 5100 रुपये नकद राशि प्रदान की जाती है।