{"_id":"5eb05afe8ebc3e90b014616c","slug":"quarantine-condition-of-two-workers-worsens-at-ajuha-center-allahabad-news-ald27497045","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजुहा सेंटर में क्वारंटीन दो कामगारों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजुहा सेंटर में क्वारंटीन दो कामगारों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही जांच के लिए भेजा गया ब्लड सेंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। क्वारंटीन सेंटर हनुमान इंटर कालेज अजुहा में रखे गए दो परदेशियों की हालत सोमवार को बिगड़ गई। इनमें से एक के गले में और दूसरा तेज बुखार से पीड़ित है। इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों ने दोनों का ब्लड सैैंपल लेकर प्रयोगशाला भेज दिया है।
क्वारंटीन सेंटर हनुमान इंटर कालेज अजुहा में 30 कामगारों को 14 दिन के लिए रखा गया है। सीएचसी अधीक्षक इस्माइलपुर डॉ नीरज सिंह ने बताया कि इस केंद्र में नियमित जांच में दो युवकों की हालत ठीक नहीं पाई गई। एक युवक को गले में तेज दर्द की शिकायत हो रही थी। दूसरे युवक को तेज बुखार आ रहा था। आननफानन दोनों युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों युवकों का इलाज वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हो रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संदेह के आधार पर युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके कि उन्हें समस्या क्या है।