फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Python programming language will introduce to machine learning knowledge.

पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा, मशीन लर्निंग की उपयोगिता से होंगे परिचित

Mon, 10 Jun 2019 11:09 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Python programming language will introduce to machine learning knowledge.
Technology

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में महीने भर चलने वाले ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को पाइथन एप्लीकेशंस डेवलपमेंट फॉर इंडस्ट्रीयल प्रोजेक्ट्स के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रो. मनोज माधव गोरे ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश भर से 110 प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद प्रो. गोरे ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र नवीन एवं उपयोगी पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा से जुड़ी उपयोगिता, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस, बिग डेटा इत्यादि से संबंधित प्रोजेक्ट बनवाना है। इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षणार्थी कंप्यूटर क्षेत्र में उचित रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे और यह प्रशिक्षण उनके शोधकार्य एवं उच्च शिक्षा में सहभागिता के लिए सहायक सिद्घ होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. रमा शंकर यादव, डॉ. रणविजय, डॉ. दिनेश सिंह एवं डॉ. रूपेश कुमार देवांग के निर्देशन में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed